herzindagi

इन 7 असरदार घरेलू उपायों से दूर करें पेट के कीड़े

पेट में कीड़े होने से कई अन्‍य बीमारियां जन्‍म लेने लगती हैं। इसलिए इन्‍हें दूर करने के उपाय करना बेहद जरूरी है। आइए कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानें।

Pooja Sinha

Updated:- 2018-03-13, 14:27 IST

कई बार अचानक से पेट में तेज दर्द होता है और डॉक्‍टर को दिखाने पर पता चलता है कि पेट में कीड़े है। हालांकि यह समस्‍या छोटे बच्‍चों में ज्‍यादा होती है लेकिन बड़ों में भी यह समस्‍या देखी जा सकती हैं। इन समस्‍या से चलते आपका डाइजेशन कमजोर होने लगता है, जिससे आपको भूख नहीं लगती और कमजोरी आने लगती है। कई बार पेट में कीड़े होने पर आपको भूख ज्‍यादा लगती है क्‍योंकि आपका सारा भोजन आपके पेट में मौजूद कीड़े खा लेते हैं। पेट में कीड़े होने की वजह से कई बीमारियां जन्‍म लेती हैं। आइए इन्‍हें दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानें।

एंटी-बैक्‍टीरियल अजवायन

अजवायन पाउडर में गुड़ मिलाकर खाने से पेट के कीड़े खत्‍म होते हैं। अजवायन में एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाये जाते हैं जो कीड़े का सफाया करते हैं। अजवायन का सेवन दिन में 2-3 दिन करने से पेट के कीड़े पूरी तरह से दूर हो जाते हैं।
stomach worms remedy neem juice

नीम का रस

नीम के रस में शहद मिलाकर पीने से पेट के कीड़े दूर होते हैं। यह पेट के कीड़े के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपचार है। इसमें मौजूद anti- parasite गुण कीड़े हटाने के साथ-साथ toxin से छुटकारा पाने में भी हेल्‍प करते हैं। आप चाहे तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर आधा चम्मच पेस्ट को पानी के साथ हर सुबह खाली पेट भी ले सकती हैं।

Read more: इन घरेलू नुस्खों से पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा

इम्‍यूनिटी मजबूत बनाएं गाजर

एक हफ्ते तक गाजर खाएं इससे पेट के कीड़े का सफाया हो जाएगा। गाजर में बीटा-कैरोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है, साथ ही इसमें विटामिन ए भी होता है। इसके अलावा यह पेट के कीड़े से छुटकारा पाने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है। गाजर में विटामिन सी और जिंक की मौजूदगी इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाती है। और एक मजबूत इम्‍यूनिटी कीड़े से अधिक कुशलता के साथ लड़ सकती है।

जीरे का काढ़ा

जीरे का काढ़ा बनाकर पीएं, कीड़े मरकर खत्‍म हो जाएंगें। या रोजाना छाछ में नमक और जीरा मिलाकर पीने से भी पेट के कीड़े का विकास रूक जाता है।
stomach worms remedies radish

मूली से दूर करें कीड़े

मूली खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। जी हां मूली का रस पीने से पेट के कीड़े मल के रास्‍ते से बाहर निकल जाते हैं।

संतरे का रस

संतरे का रस दिन में दो से तीन बार पीने से पेट के कीड़े मरते हैं।

मसूर दाल

मसूर दाल खाने से पेट में कीड़े नहीं होते।

तो इन नुस्‍खों से पेट के कीड़े दूर भगाएं।

Credits

Producer: Prabhjot Kaur
Editor: Atul Tripathi

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।