नॉर्मल दिनों में हर लड़की वेस्टर्न लुक कैरी करना पसंद करती है, क्योंकि यह पहनने में कमफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने नए-नए वेस्टर्न लुक में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। इनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और अपने वेस्टर्न और कैजुअल लुक को डिफ्रेंट बना सकती हैं। क्रॉप टॉप को किसके साथ पेयर करना चाहिए और कैसे, यह आप अदिति राव के क्यूट वेस्टर्न लुक से जान सकती हैं।
व्हाइट क्रॉप टॉप और पेंट
व्हाइट कलर तो हर लड़की के वॉरड्रोब में शामिल होता है, लेकिन उसे किसके साथ पेयर किया जाए इसे लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अदिति राव हैदरी ने व्हाइट कलर के बैल स्लीव्स वाले क्रॉप टॉप के साथ प्रिंटेड बैल बॉटम पेंट कैरी की है। अगर आप चाहें तो अपने व्हाइट कलर को मल्टी कलर, प्रिंटेड या स्ट्रिप्ड डिजाइन की बैल बॉटम पेंट के साथ कैरी कर सकती हैं। रेड बोल्ड लिपस्टिक और ब्लैक चोकर के साथ ओपन हेयर आपको परफेक्ट लुक देंगे।
प्रिंटेड मोनोक्रोम लुक
अगर आपको ब्राइट कलर पहनना पसंद नहीं है, तो अदिति का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। अदिति राव का येलो और मिंट ग्रीन कलर का लाइट पिंटेड मोनोक्रोम लुक बेहद अच्छा दिख रहा है। आप चाहें तो कोई भी लाइट प्रिंट चुन सकती हैं जैसे- पिंक, पर्पल, ऑरेंज या रेड। अपने मोनोक्रोम लुक में आप बैल स्लीव्स शर्ट या क्रोप टॉप पहन सकती हैं। इसके अलावा गोल्डन लॉन्ग चैन, हूप स्टाइल ईयरिंग और मेसी पोनीटेल के साथ आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Fashion Tips: फैशनेबल बने रहना है तो ट्रेंड को जरूर करें फॉलो, जान लें ये बातें
डेनिम लुक
डेनिम लुक इतना ट्रेंडिंग है कि गर्मियां हों या सर्दियां, लड़कियां इसे पहनना बेहद पसंद करती हैं। अदिति राव हैदरी ने डेनिम टॉप के साथ डेनिम जीन्स पहनी है। अगर आप चाहें, तो लाइट डेनिम टॉप के साथ डार्क डेनिम जीन्स पेयर कर सकती हैं और टॉप में क्रॉप, ऑफ शोल्डर या फुल स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। डेनिम पहले ही आई कैचिंग होता है, इसलिए आप न्यूड कलर की लिपस्टिक और नो मेकअप लुक के साथ कर्ली हेयर कर सकती हैं।
मिंट ग्रीन और येलो लुक
अगर आप गर्मियों में एक रिफ्रेशिंग लुक कैरी करना पसंद करती हैं, तो अदिति के इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं। अदिति राव ने येलो प्रिंट वाली मिंट ग्रीन शर्ट कैरी की है, जिसके साथ येलो शॉर्ट्स पहनी है। अगर आप चाहें तो येलो के साथ पिंक कलर भी ट्राई कर सकती हैं। प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स के साथ हाई हील्स पहनने से आपका लुक डिफ्रेंट दिखेगा। अगर आपको हील्स पसंद हैं तो आप जरूर ट्राई करें नहीं तो व्हाइट स्नीकर्स शूज भी इस लुक पर अच्छे लगेंगे। ध्यान रहे कि लाइट ड्रेस के साथ दिन में हमेशा लाइट मेकअप करें।
इसे जरूर पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक में दिखना है खास तो सुरवीन चावला के इन लुक्स से लें आइडिया
ग्रे क्रॉप टॉप और प्लाजो
ग्रे कलर की खास बात यही होती है कि यह हर स्किन टोन के साथ परफेक्ट दिखता है। अदिति राव हैदरी ने ग्रे कलर का बैल स्लीव्स वाला टॉप पहना है और उसके साथ मैचिंग प्लाजो पेयर किया है। अगर आप चाहें तो कोई भी लाइट कलर चुन सकती हैं जैसे पीच, सलमॉन पिंक, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू। ऐसे लुक के साथ आप हाई हील्स या फ्लैट फुटवीयर कैरी कर सकती हैं। गोल्डन लेयर्ड नेकपीस, लॉन्ग ईयरिंग और स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ आप इस लुक को पूरा कर सकती हैं। ध्यान रखें कि लाइट कलर के साथ बोल्ड आई ब्रो और न्यूड आई शैडो बेहद खूबसूरत दिखती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों