व्हाइट जींस के साथ वियर करें इस कलर के टॉप

अगर आप व्हाइट कलर की जींस पहन रही है और इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि इसके साथ किस कलर की टॉप पहनें तो आप इस आर्टिकल बताई गयी टॉप को व्हाइट जींस के साथ वियर कर सकती हैं।

white jeans combination top style

लड़कियों के लिए जींसएक कंफर्टेबल आउटफिट है। जिन्हें वो ऑफिस या फिर घूमने के दौरान पहनती हैं तो वहीं कई बार वो फॅमिली फंक्शन में भी इसे वियर करती हैं। इस आउटफिट में जहां लड़कियां काफीकूल नजर आती हैं तो वहीं इसमें वो कंफर्टेबल भी रहती हैं। जींसमें ब्लू डेनिम सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वहीं व्हाइटजींसभी इन दिनों खूब ट्रेंड में है लेकिन इस व्हाइटजींस के साथ लड़कियां इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि वो इस व्हाइटडेनिम के साथ किस तरह की टॉप पहनें । इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप व्हाइटडेनिम के साथ पहन सकती हैं। अगर आप व्हाइटडेनिम के साथ इस तरह के टॉप वियर करती हैं तो इसमें आप काफी अट्रैक्टिव लगेगी।

फ्लोरल प्रिंट टॉप

what to wear with white jeans female

व्हाइट जींसके साथ फ्लोरल प्रिंट की टॉप चुन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट वाली टॉप व्हाइटजींसके साथ बेहद ही बढ़िया लगती हैं और इसमें आपका लुक काफी बेहतरीन भी लगेगा। फ्लोरल प्रिंट में डार्क कलर या फिर लाइट कलर दोनो रंग के टॉप खरीदकर आप व्हाइटजींसके साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह की टॉप आपको ऑनलाइन भी मिल जाएगी साथ ही इस तरह की टॉप आप ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। जो आपको 300 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।

चेक प्रिंट

these tops wear with white jeans

लड़कियां चेक प्रिंट वाली टॉप भी व्हाइटजींसके साथ पहन सकती हैं। चेक प्रिंट टॉप में आपको दो आप्शन शोर्ट और लॉन्ग टॉप के मिल जाएंगे जिन्हें आप व्हाइटजींसके साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह का कोम्बिनेशन काफी अच्छा लगेगा। वहीं व्हाइटजींसके साथ चेक प्रिंट वाली टॉप के कई सारे ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाएंगे और इस तरह के टॉप आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगह पर खरीद सकती हैं। इस तरह की टॉप आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जायेंगी।

क्रॉप टॉप

wear these top with white jeans

क्रॉप टॉप भी व्हाइटजींसके साथ पहनी जा सकती है। लड़कियां इस तरह का आउटफिट पार्टी या कहीं घूमने के दौरान पहन सकती हैं। क्रॉप टॉप में आपका लुक काफी क्लासी नजर आयेगा साथ ही इस तरह के आउटफिट में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। क्रॉप टॉप आप बाजार या फिर ऑनलाइन दोनों ही जगहों काफी कम कीमत में खरीद सकती हैं।

और पढ़ें : इस तरह रखें अपनी जींस का ख्याल, हमेशा दिखेगी नई

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : Myntra, Flipkart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP