
अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं जो कामकाजी हैं, वह अपने ऑफिस लुक को या इवेंट लुक को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह की एक्सेसरीज अपने आउटफिट के साथ शामिल करती हैं। अगर आप भी एक जैसी ज्वेलरी पहनती हैं, तो अब आप कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट वुडन नेकलेस डिजाइंस बताएंगे, जो वर्किंग वूमंस के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
अगर आप कामकाजी महिला हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, लेकिन आप किसी खास इवेंट या ऑफिस फंक्शन में अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो आप किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के खूबसूरत वुडन बीड लेयर्ड स्टेटमेंट नेकलेस को शामिल कर सकती हैं। ऐसा नेकलेस डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

अगर आप भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह पीतल-प्लेटेड वुडन नेकलेस भी सही रहेगा। इस तरह के नेकलेस को आप किसी भी फंक्शन के दौरान पहनकर अपने फंक्शन वाले लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। आपको ऐसे नेकलेस ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

अगर आपको नेकलेस पहनने का बहुत शौक है और आप एक जैसे नेकलेस पहनकर बोर हो गई हैं, तो आप कुछ यूनिक और डिफरेंट नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, इस तरह के खूबसूरत इको बीडेड स्टडेड टेराकोटा ज्वेलरी सेट की, जिसे आप अपने ऑफिस में किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनकर जा सकती हैं। यह आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेगा।

अगर आप अपनी ऑफिस पार्टी में शामिल होने वाली हैं और ऐसे में पार्टी लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पार्टी वियर आउटफिट के साथ ऐसे हैंड प्रिंटेड पीकॉक डिजाइन वुडन नेकलेस को कैरी कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे नेकलेस आपको नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे।

यही नहीं अधिकतर महिलाएं अपने ऑफिस में साड़ी पहनकर जाना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऑफिस में साड़ी पहनना बहुत पसंद है, तो आप साड़ी वाले लुक को और बेहतर और खास बना सकती हैं। साड़ी के साथ आप इस तरह के कलरफुल वुडन नेकलेस को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस आपके सारे लोग को बेहतर और खास बनाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Guluband Necklace Designs: महिलाओं के लिए बेस्ट हैं गुलबंद के ये नए डिजाइंस, पहनने पर देंगे महारानी जैसा लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Studio Anviksha/KALAVAATHI/AAKRITI ART CREATIONS/FIROZA
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।