साड़ी के साथ ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली बैम्बो ज्वेलरी

अगर आप साड़ी के साथ कुछ नए तरह की ज्वेलरी पहनने का सोच रही हैं तो आप लेटेस्ट डिजाइंस वाली ये  बैम्बो ज्वेलरी पहन सकती हैं।

new  bamboo design jewellery

शादी में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं और साड़ी के हिसाब से वो मैचिंग ज्वेलरी पहनती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं जब महिलाएं सही ज्वेलरी का चुनाव नहीं कर पाती हैं। बाजार में मिलने वाली कई सारी ज्वेलरी की वजह से महिलाएं कन्फ्यूज्ड हो जाती हैं कि वो किस तरह की ज्वेलरी पहने। इसी के कई बार ऐसा भी होता हैं जब वो एक ही तरह की ज्वेलरी को पहनकर बोर हो जाती हैं और कुछ नया ट्राई करने का सोचती हैं। वहीं अगर आप भी साड़ी के कुछ नया पहनने का सोच रही हैं तो आप लेटेस्ट डिजाइंस वाली ये बैम्बो ज्वेलरी पहन सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बैम्बो ज्वेलरी दिखाएंगे जिन्हें आप साड़ी के मैच करके पहन सकती हैं।

बैम्बो नेकलेस

bamboo design jewellery with saree

साड़ी के साथ महिलाएं इस तरह का नेकलेस पहन सकती हैं। अगर आप गोल्ड और आर्टिफीसियल ज्वेलरी के बजाय कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो ये नेकलेस आप साड़ी के साथ वियर कर कर सकती हैं। इस नेकलेस को बैम्बो से बनाया गया हैं और मोती भी लगाए गये हैं। वहीं अगर आप डार्क रंग की साड़ी पहन रही हैं तो इस तरह का नेकलेस परफेक्ट रहेगा। ये नेकलेस आपको ऑनलाइन कई सारे डिजाइन के साथ मिल जाएंगे साथ ही बाजार से भी आप इस तरह की बैम्बो नेकलेस खरीद सकती हैं।

बैम्बो चेन

bamboo jewellery with saree

अगर आप बैम्बो ज्वेलरी में कुछ सिंपल की खोज रही हैं तो आप साड़ी के साथ इस तरह का बैम्बो चेन पहन सकती हैं। इसचेन को सिंपल बनाया गया है और सिंपल लुक देने के लिए इसमें सिर्फ एक ही मोती है जिसकी वजह से ये बैम्बो चेन काफी सुंदर और अट्रैक्टिव नजर आ रही है। वहीं इस तरह की बैम्बो चेन को आपको ऑनलाइन कई सारे प्लेटफार्म पर मिल जाएंगी। जिन्हें आप सस्ते दाम में भी खरीद सकती हैं। वहीं इस तरह ज्वेलरी आपको बाजार में भी कई सारे ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी।

बैम्बो इयररिंग्स

bamboo design jewellery

वहीं अगर आप इयररिंग्स में कुछ नया ट्राई का मन है तो आप बैम्बो इयररिंग्स का भी चुन सकती हैं। ये इयररिंग्स जहां दिखने में सिंपल हैं तो वहीं साड़ी के साथ इस तरह का इयररिंग्स भी पहन सकती हैं। ये इयररिंग्स जहां दिखने में खूबसूरत हैं तो वहीं साड़ी के साथ के लिए भी ये परफेक्ट ऑप्शन हो सकता हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह से सस्ते दाम में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :बैली फैट छुपाने के लिए पहनें ये ड्रेसेस, देखें डिजाइन

अगर आपको ये स्टाइलिश ज्वेलरी डिजाइन पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

Image credit : Instagram (bambouandbunch)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP