गर्मियों का मौसम आ चुका है और लोगों ने अपनी वॉर्डरोब में समर आउटफिट्स सजाने भी शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं, नए समर फैशन के तहत महिलाओं ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। वैसे तो बाजार में गर्मियों के मौसम के लिए एक से बढ़कर एक नए आउटफिट्स भी नजर आने लग गए हैं। मगर मौसम कोई भी हो महिलाओं के मध्य साड़ी का क्रेज कभी कम नहीं होता है। ऐसे में समर सीजन में कैसी साड़ी पहनी जाए और उसे कैसे स्टाइल किया जाए, इस पर सभी ने सोचना शुरू कर दिया है।
बेस्ट बात तो यह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के भी समर साड़ी लुक्स सोशल मीडिया पर नजर आने लग गए हैं, जिनसे आप काफी कुछ स्टाइलिश आइडिया ले सकती हैं। चलिए समर साड़ी के कुछ लेटेस्ट प्रिंट्स और उन्हें स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन तरीके हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: रेगुलर टॉप्स को ब्लाउज की तरह करें स्टाइल, पाएं मॉडर्न लुक
वैसे तो समर सीजन में लाइट और ब्राइडल कलर्स को हमेशा से ही पसंद किया जाता रहा है, मगर समर 2022 की बात की जाए तो येलो, ऑरेंज, कैरेट रेड, व्हाइट, ऑफ व्हाइट आदि कुछ ऐसे कलर्स हैं, जो काफी पॉपुलर हो रहे हैं। खासतौर पर फिल्म 'गंगूबाई' के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट द्वारा पहनी गई व्हाइट और ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को सभी ने बहुत पसंद किया है। व्हाइट कलर की साड़ी में प्रिंट और पैटर्न भी आपको कई मिल जाएंगे। अगर आप आपको व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइल करना है, तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: पुरानी साड़ी के बॉर्डर को इस्तेमाल करने का तरीका जानें
इस तस्वीर में एक्ट्रेस कृति सेनन को देख कर आपको यह अंदाजा तो लग ही गया होगा कि 'फ्लोरल प्रिंट्स' इस समर सीजन में सबसे अधिक ट्रेंड कर रहे हैं। बाजार में आपको फ्लोरल प्रिंट वाली ढेरों साडि़यां मिल जाएंगी। इसके साथ ही आप सॉलिड कलर और डिजाइनर बॉर्डर वाली साड़ी भी अपने समर कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। अगर आप फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी कैरी कर रही हैं तो इन टिप्स का ध्यान रखें-
समर साड़ी के लिए कॉटन, शिफॉन, सुपर नेट, जॉर्जेट और शीर लुक वाले फैब्रिक सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। मगर बीते वर्ष से ऑर्गेंजा फैब्रिक को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसे आप गर्मियों भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी पहन रही हैं तो इन टिप्स का ध्यान रखें-
समर साड़ी को स्टाइल करने के आप बहुत सारी ट्रिक्स अपना सकती हैं। कुछ हम आपको बताते हैं-
उम्मीद है कि आपको समर साड़ी से जुड़ी ये फैशन डिटेल्स पसंद आई होंगी, अगर आप भी इस समर सीजन साड़ी सिजलिंग नजर आना चाहती हैं, तो इन टिप्स को जरूरी आजमा कर देखें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।