Sun Feb 15, 2026 | Updated 06:06 PM IST
herzindagi

सोनम कपूर से लेकर सनी लियोनी तक, हैलोवीन पर कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड सेलेब्स का लुक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड सेलेब्स पिछले कुछ समय से हैलोवीन पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, सनी लियोनी, बिपाशा बासू सभी ने अपने-अपने तरीके से नए कॉस्ट्यूम पहने और कई तो काफी अलग लुक में दिखे। सभी सेलेब्स हैलोवीन की मस्ती में चूर दिखे। बॉलीवुड की इस हैलोवीन पार्टी की मस्ती में सोहा अली खान की बेटी इनाया भी शामिल थीं। वो बॉलीवुड की सबसे क्यूट Witch (चुड़ैल) लग रही थीं। अब ज्यादा देर न करते हुए एक बार इन सेलेब्स पर नजर डाल लीजिए। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 01 Nov 2019, 11:11 IST

बिपाशा और करण का 'Men in Black'

Create Image :

बिपाशा बासू और करण सिंह ग्रोवर ने हैलोवीन पर फिल्म 'Men in black' का लुक लिया। ये फिल्म इसी साल रिलीज हुई है और ये दोनों एलियन्स को मारने वाले एजेंट बने थे।

पुलकित सम्राट की पागलपंति-

Create Image :

अब इस फिल्म में पुलकित सम्राट भी हैं। तो जाहिर सी बात है कि हैलोवीन को लेकर वो भी अपना लुक शेयर करेंगे ही। 

 

सनी लियोनी और डैनियल वीबर का लुक-

Create Image :

सनी लियोनी भी मेक्सिकन पेंटर फ्रीडा काह्लो के लुक में दिखीं। वो काफी जच रही थीं और डैनियल ने काफी अलग विग लगाया हुआ था। 

इनाया का क्यूट अंदाज़-

Create Image :

इनाया ने हैलोवीन में क्यूट अवतार दिखाया। उनकी ब्लैक ड्रेस में चमगादड़ बने हुए थे। वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

 

स्वारा भास्कर का यूनीक लुक-

Create Image :

स्वरा भास्कर का लुक मेक्सिकन पेंटर फ्रीडा काह्लो से इंस्पायर्ड था। ये सोनम कपूर और आनंद आहूजा की हैलोवीन पार्टी में गई थीं। इन्होंने #Halloween with @bhaane इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा था।

सोनम का फ्लैशबैक-

Create Image :

सोनम कपूर ने अपने सभी हैलोवीन लुक्स को दिखाया। उन्होंने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो चार्ली चैपलिन बनी थीं। वो काफी क्यूट लग रही थीं। 

 

सलमान और प्रीति जिंटा का पुलिसिया लुक-

Create Image :

सलमान खान तो इस हैलोवीन में अपने चुलबुल पांडे वाले किरदार में ही दिखे और प्रीति जिंटा अमेरिकी पुलिस के कॉस्ट्यूम में दिखीं। वो काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। 

कीर्ति खरबंदा की पागलपंति-

Create Image :

कीर्ति खरबंदा ने अपने फिल्म के प्रमोशन के तौर पर हैलोवीन कॉस्ट्यूम शेयर किया। उन्होंने रेड राइडिंग हूड का कॉस्टूयम पहना था। 

हैलोवीन पार्टी का स्वैग-

Create Image :

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने हैलोवीन पार्टी अपने दोस्तों के साथ कुछ ऐसे मनाई। 

इलियाना का 31वां जन्मदिन-

Create Image :

इलियाना ने अपने जन्मदिन और हैलोवीन पार्टी को एक साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक टॉप और सिल्वर कोट पहना हुआ था। 

सोनम-आनंद नहीं सलीम और अनारकली-

Create Image :

सोनम कपूर ने भी #Halloween with @bhaane कैप्शन के साथ अनारकली का किरदार निभाया और आनंद आहूजा इस मौके पर सलीम के गेटअप में थे। जरा इनका स्वैग भी देखिए। 

 

जॉन अब्राहम की पागलपंति-

Create Image :

जॉन अब्राहम ने भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ हैलोवीन का लुक शेयर किया। ये काफी डरावने लग रहे थे।

Sonam Kapoor Swara Bhaskar Ileana D Cruz Sunny Leone Best Dressed Bollywood Celebs For Halloween 2019 | sonam kapoor swara bhaskar ileana d cruz sunny leone best dressed bollywood celebs for halloween2019 | Herzindagi