करवा चौथ पर चमके बॉलीवुड के ये सितारे

दिव्‍यांका त्रिपाठी से लेकर शिल्‍पा शेट्टी तक सभी एक्‍ट्रेसेस ने करवा चौथ को खूब जोरों-शोरों से मनाया।
Pooja Sinha
  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 09 Oct 2017, 15:10 IST

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत न केवल आम महिलाओं में बल्कि सेलेब्‍स के लिए भी खास होता है। इस त्‍योहार में टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में खूब रौनक देखने को मिली। करवा चौथ के मौके पर एक्‍ट्रेसेस पूरे रस्‍मो-रिवाज से करवाचौथ का व्रत रखती नजर आईं। दिव्‍यांका त्रिपाठी से लेकर शिल्‍पा शेट्टी तक सभी एक्‍ट्रेसेस ने इस त्‍योहार को खूब जोरों-शोरों से मनाया। वैसे तो सभी एक्‍ट्रेसेस ट्रेंड्स को follow करती हैं, लेकिन इस खास मौके पर सभी ने ट्रेडिशनल ड्रेसेस पहनी।

1 शिल्‍पा शेट्टी ने पहनी red लहरिया साड़ी

चाहे रियाल्‍टी शो हो या रेड कर्पेट शिल्‍पा शेट्टी हमेशा ग्‍लैमरस और सेक्‍सी अवतार में दिखती हैं। लेकिन जब बात त्‍योहारों की हो तो शिल्‍पा कभी भी ट्रेडिशन से पीछे नहीं हटती। साड़ि‍यों के प्रति उनका लगाव हम सभी को पता है। चाहे Sabyasachi हो या Tarun Tahiliani वो कभी साड़ी के नए रूप ट्राई करने से नहीं शर्माती। कल करवा चौथ के मौके पर उन्‍होंने एक खूबसूरत लाल ल‍हरिया चुनी। उन्‍होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल ज्‍वेलरी के साथ complete किया। एक बात तो हम सभी मानते हैं कि लाल रंग त्‍योहारों का रंग है और सभी पर खूब फबता है।

2 White हैडलूम साड़ी में श्रीदेवी

अपनी उम्र के हिसाब से श्रीदेवी आज भी बेहद खूबसूरत और ग्‍लैमरस लगती हैं। चाहे गाउन हो या floor length जैकेट्स श्रीदेवी का स्‍टाइल काफी experimental हैं। लेकिन जब बात त्‍योहारों की आती हैं तो श्रीदेवी भी क्‍लासिक साड़ी पहनना पसंद करती हैं। यह एप्‍पल ग्रीन कलर की हैडलूम साड़ी उन पर काफी फब रही हैं और उनका नेकलेस उनकी लुक को complete कर रहा है।

3 Pink कलर के सूट में रवीना टंडन

जब बात ब्राइट कलर की हो तो रवीना टंडन उसे पहनने से कभी नहीं शर्माती। चाहे रेड हो या ग्रीन रवीना टंडन आपको हमेशा चटक रंगों में नजर आएंगी। इस करवा चौथ पर उन्‍होंने ब्राइट पिंक और गोल्‍डन सूट चुना। उनका सिंपल हेयर स्‍टाइल और सिल्‍वर heels उनको एक सिंपल और graceful लुक दे रहे है। सूट में वह बाकि लोगों से अलग लग रही हैं। 

4 Magenta कलर के अनारकली में दिव्‍यांका त्रिपाठी

दिव्‍यांका त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। वह 'ये हैं मोहब्‍बते' से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। जब बात ट्रेडिशनल wear की हो तो नॉर्मली लड़कियां साड़ी या सूट के बारे में ही सोचती हैं, लेकिन हमें दिव्‍यांका का करवा चौथ पर पहना यह floor length अनारकली सूट काफी पसंद आया। उनका हेयर स्‍टाइल भी उनकी लुक को complete कर रहा है।

5 तुलसी कुमार का beige अनाकरकली

भले ही तुलसी कुमार बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ना हो लेकिन तुलसी कुमार एक जानी-मानी गायिका हैं। उन्‍होंने भी अपने पहले करवा चौथ पर peach कलर beige अनाकरकली पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। माथे पर सिल्‍वर कलर का मांग टिका पहना है, जिससे वह सबसे अलग दिख रही हैं।

करवा चौथ सेलेब्‍स शिल्‍पा शेट्टी श्रीदेवी Sridevi Raveen Tandon Shilpa Shetty Celebs Karwa Chauth Bollywood Fashion Style