Winter Wedding: शादी की रस्मों में गॉर्जियस दिखने के लिए भूमि पेडनेकर के आउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन

अपनी शादी की हर एक रस्म में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए भूमि पेडनेकर के इन लहंगा और साड़ी डिज़ाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Samvida Tiwari

भारतीय शादी में कई तरह की रस्में शामिल होती हैं और उन सभी रस्मों में हर एक दुल्हन खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहती है। अगर आप भी अपनी सगाई से लेकर हल्दी, संगीत से लेकर मेहंदी और जयमाल से लेकर फेरों तक की सभी रस्मों में कुछ अलग दिखना चाहती हैं, तो यहां दिखाए गए भूमि पेडनेकर के कुछ ट्रेडिशनल और ट्रेंडी आउटफिट्स के डिज़ाइन को फॉलो कर सकती हैं। 

 

1 लाइट कलर प्रिंटेड सिल्क साड़ी

ये खूबसूरत पिंक कलर डिज़ाइन की प्रिंटेड सिल्क की साड़ी आप अपनी शादी की किसी ऐसी रस्म में पहन सकती हैं जिसमें आप सिंपल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। जैसे ये साड़ी आप संगीत या मेहंदी के फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। 

10 ट्रेडिशनल साड़ी

ये खूबसूरत पारम्परिक हरे रंग की साड़ी आपकी सगाई की रस्म के लिए बेस्ट आउटफिट है। ये साड़ी आपको एक मराठी और साउथ इंडियन ब्राइड का लुक दे सकती है। इस साड़ी के साथ बालों में जूड़े के साथ फूलों का गजरा बेहद खूबसूरत लगेगा।  

 

2 मजेंटा कलर सिल्क लहंगा

यह एक भारी लहंगा है जो शादियों की किसी भी रस्म में दुल्हन को निखार सकता है। इस गुलाबी कलर के लहंगे को आप किसी कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ भी पहन सकती हैं। इस भारी लहंगे के साथ आपका लाइट मेकअप काफी सूट करेगा। ये गॉर्जियस लहंगा आप अपनी सगाई की रस्म के अलावा कॉकटेल पार्टी में कैरी कर सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखने के साथ गॉर्जियस लुक भी देगा। 

 

3 ऑरेंज सीक्वेंस साड़ी

मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई भूमि पेडनेकर की यह यह साड़ी वास्तव में आपकी शादी में एक स्टाइलिश लुक से सकती है। स्मोकी आई मेकअप के साथ हाइलाइटेड लिप्स और बालों का पोनी हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगा। ये लुक आपकी संगीत या हल्दी की रस्म के लिए परफेक्ट है। 

 

4 ब्लू कलर लहंगा

ये लहंगा देखने में जितना सिंपल लगता है पहनने में भी उतना ही आरामदायक है। भूमि के इस ब्लू कलर लहंगे को आप अपने संगीत की रस्म में पहन सकती हैं। देर किस बात की संगीत पार्टी के लिए ये लहंगा चुनें और हो जाएं डांस के लिए तैयार। 

 

5 डार्क कलर सीक्वेंस साड़ी

आजकल किसी भी कलर की सीक्वेंस साड़ी बहुत ज्यादा चलन में है। इस साड़ी को कैरी करके आप खूबसूरत और स्लिम नज़र आ सकती हैं। ये साड़ी आप शादी की किसी भी रस्म जैसे हल्दी, मेहंदी या मंडप पूजन में कैरी कर सकती हैं। 

6 लाइट कलर लहंगा विथ थ्री फोर्थ स्लीव ब्लॉउज़

ये लाइट कलर का लहंगा आपको गॉर्जियस लुक दे सकता है। इस लहंगे को आप दिन के किसी फंक्शन जैसे हल्दी या गोद भराई की रस्म में पहन सकती हैं। इस लाइट कलर के लहंगे के साथ आप कोई हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 

 

7 रेड कलर फ्रिल साड़ी

रेड कलर हमेशा से शादी की रस्मों का अहम् हिस्सा रहा है। ये रेड कलर की फ्रिल वाली साड़ी आपको किसी भी रस्म में गॉर्जियस दुल्हन का लुक देने के लिए काफी है। 

 

8 ब्लैक कलर लहंगा

इस तरह के ब्लैक लहंगे को आप मेहंदी में पहनकर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। इस भारी लहंगे के साथ भारी ट्रेंडी इयररिंग्स कैरी करें। आप अपने बाल खुले रख सकती हैं जिससे ये लहंगा आपको परफेक्ट लुक देगा।  

 

9 ब्लू लहंगा विथ ऑफ़ शोल्डर स्लीव ब्लाउज़

इस लहंगे का मुख्य आकर्षण इसका ऑफ़ शोल्डर स्लीव ब्लाउज़ है। इस डिज़ाइन का लहंगा आप अपनी इंगेजमेंट या फिर रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं। इस ऑउटफिट के साथ हाई बन या ओपन हेयर स्टाइल आप पर बहुत सूट करेगा। 

Fashion Celebrity Fashion Bhumi Pednekar Lehenga Designs Lehenga Styles Silk Saris Saree Designs Saree fashion Bridal Fashion winter wedding shubhvivah couture 2021