herzindagi
image

Salwar Designs: बदलते फैशन को आजमाने से न कतराएं, प्‍लेन कुर्ती के साथ पहनें हैवी सलवार

बदलते फैशन का आनंद लें, प्लेन कुर्ती के साथ हैवी सलवार पहनकर अपनी स्टाइल में चार-चांद लगाएं। जानें कैसे बनाएं  अपने लुक को और भी आकर्षक।
Editorial
Updated:- 2024-09-26, 19:20 IST

भारतीय महिलाओं के जब परिधानों पर बात की जाती है, तब सलवार और कुर्ती या सलवार सूट का ख्‍याल अव्‍वल रहता है। साड़ी के बाद यह महलाओं की पसंदीदा ड्रेस है। इसमें हमें बहत सारी वेराइटी भी बाजार में देखने को मिल जाती हैं। इनके साथ प्रयोग भी बहुत ज्‍यादा किए जा रहे हैं। जहां कुर्ती की डिजाइंस में आपको बेशुमार पैटर्न नजर आ जाएंगे, वहीं सलवार के डिजाइंस में भी अब नए-नए अंदाज देखने को मिल रहे हैं। आप सिंपल प्‍लेन कुर्ती के साथ हैवी सलवार डिजाइन करा सकती हैं। सलवार सूट के नए विकल्‍पों में यह एक क्लासिक और स्टाइलिश ट्रेंड है। यह न केवल आरामदायक है, बल्कि विभिन्न अवसरों पर पहनने के लिए भी उपयुक्त है। आज हम कुछ विशेष सलवार डिजाइंस के बारे में बताएंगे और उसकी तस्‍वीरें भी दिखाएंगे, जिन्हें आप प्लेन कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।

Plain Kurti Styles

1. जरी का काम वाली सलवार

जरी का काम भारतीय फैशन में एक बहुत ही लोकप्रिय विकल्प है। यह काम सलवार की मोहरी पर या एंकल से नी-लेंथ तक कराया जा सकता है। इस तहर की सलवार को विशेष रूप से त्योहारों या शादियों जैसे खास अवसरों पर आप पहन सकती हैं। जरी के धागों से की गई कढ़ाई हर कपड़े में एक भव्यता लाती है। जब आप इस तरह की सलवार को एक साधारण प्लेन कुर्ती के साथ पहनते हैं, तो यह आपके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना देती है। जरी की चमक और कुर्ती की सादगी का ये मेल एक अद्भुत कॉम्बिनेशन तैयार करता है।

Kurti and Salwar Combinations

2. गोटा पट्टी का काम वाली सलवार

गोटा पट्टी का काम भारतीय संस्कृति को एक अलग ही पहचान देता है। यह काम गुजरात और राजस्‍थान में बहुत किया जाता है इसलिए गुजराती और राजस्‍थानी परिधानों में इसकी मौजूदगी अनिवार्य हो जाती है। हालांकि, अब तो गोटा-पट्टी वर्क के साथ आपको अलग-अलग कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे। इस का आप कुर्ती, दुपट्टे और सलवर सभी में पा सकती हैं। मगर सिंपल कुर्ती के साथ सलवार पर बहुत ज्‍यादा हैवी काम आप नहीं कराना चाहती हैं, तो केवल गोटा-पट्टी कढ़ाई से उसे सजा लीजिए। आपका सिंपल सा सलवार सूट डिजाइनर लगने लगेगा।

Ethnic Wear Styling

3. कटवर्क वाली सलवार

कटवर्क वाली सलवार एक नवीनतम ट्रेंड है, जो आपके परिधान को एक अलग पहचान देती है। कटवर्क में कपड़े के कुछ हिस्सों को काटकर उसमें डिजाइन बनाई जाती है। यह तकनीक सलवार को बहुत ही खूबसूरत लुक देती है। जब इसे प्लेन कुर्ती के साथ पेयर किया जाता है, तो यह और भी खूबसूरत लगती है। इस तरह की सलवार आपके व्यक्तित्व में एक नई चमक भर सकती है और आपको एक ट्रेंडी लुक प्रदान कर सकती है।

Trendy Salwar Designs

4. ब्रोकेड फैब्रिक की सलवार

ब्रोकेड फैब्रिक का उपयोग अक्सर शाही और भव्य दिखने के लिए किया जाता है। ब्रोकेड की सलवार पहनकर आप रॉयल महसूस कर सकती हैं। इस डिजाइन की सलवार विशेष रूप से त्योहारों या शादियों में पहनने के लिए उत्तम होती हैं। प्लेन कुर्ती के साथ इसका कॉम्बिनेशन आपको एक सुंदर और आकर्षक लुक देगा। ब्रोकेड के डिज़ाइन और रंगों के साथ खेलने से आप अपनी व्यक्तिगत स्टाइल को भी व्यक्त कर सकती हैं।

Launch Price 2250--  Rs Only - COD - Fully Stitched       COD available     Free shipping all over india     Easy Returns-Exchange Available     Plz Message to book your orders    Limited stocks, Book Now

5. हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली सलवार

हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली सलवार एक भव्य विकल्प है, जिसे खास अवसरों पर पहनना सबसे अच्छा होता है। यह सलवार न केवल शानदार दिखती है, बल्कि इसकी कढ़ाई इसे और भी आकर्षक बनाती है। जब आप इसे एक साधारण प्लेन कुर्ती के साथ पहनती हैं, तो यह लुक को और भी प्रभावी बना देती है। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ आपको एक रॉयल लुक भी देती है।

इन सलवार डिजाइन को अपनाकर आप न केवल अपने फैशन लुक को अपडेट कर सकती हैं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत शैली को भी निखार सकती हैं। आज के समय में फैशन का कोई स्थायी नियम नहीं है, इसलिए प्रयोग करना न छोड़ें। जब आप प्लेन कुर्ती के साथ विभिन्न प्रकार की सलवार पहनती हैं, तो आप न केवल नए स्टाइल को आजमाती हैं, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के बीच एक नई प्रेरणा का स्रोत भी बनती हैं।

सलवार और कुर्ती का संयोजन न केवल परंपरागत है, बल्कि यह समय के साथ और भी विकसित हुआ है। आज के फैशन में विभिन्न प्रकार के डिजाइंस और तकनीकें शामिल हैं, जो आपको एक नई पहचान देती हैं। तो बिना किसी हिचकिचाहट के, अपने फैशन लुक में नई चीजों को अपनाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।