Rainbow Outfit Designs: स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें रेनबो कलर आउटफिट्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

फैशन ट्रेंड मौसम के हिसाब से बदलता रहता है। कभी कोई कलर ट्रेंड करता है, तो कभी को आउटफिट फेमस होता है। इस बार रेनबो कलर के आउटफिट्स ट्रेंड कर रहे हैं। कई सारे लोग इसे पहने भी नजर आ रहे हैं।

rainbow colour outfit ideas

Rainbow Colour Outfits: फैशन ट्रेंड जब भी बदलता है, तब हम अपने आउटफिट को स्टाइल करने का तरीका चेंज करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें भी पसंद होता है कि हम चल रहे फैशन ट्रेंड को फॉलो करें और कुछ नए डिजाइन के आउटफिट्स को स्टाइल करें। इन दिनों रेनबो कलर के आउटफिट्स का ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में राधिका मर्चेंट ने इस कलर के आउटफिट को अपनी प्री वेडिंग फंक्शन में वियर किया था, जिसके बाद इसमें काफी अच्छे डिजाइन के कपड़े मिलने लगे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के आउटफिट्स को आप स्टाइल करें।

रेनबो कलर साड़ी डिजाइन (Rainbow Colour Saree)

Rainbow colour saree look

अगर आपको साड़ी स्टाइल करना पसंद है तो इस बार बांधनी, कॉटन या सिल्क साड़ी लेने की बजाए रेनबो कलर साड़ी को वियर करें। इस तरह की साड़ी देखने में अलग लगती है लेकिन फैशन ट्रेंड के हिसाब से परफेक्ट है। इसमें आप लाइट कलर रेनबो साड़ी ले सकती हैं या डार्क कलर का ऑप्शन भी आपको मिल जाता है। इस साड़ी के साथ आप प्लेन ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी के आपको ज्यादा ऑप्शन नहीं मिलेंगे। आपको इसे ऑनलाइन जाकर ही खरीदनी पड़ेगी। लेकिन यह पहनने के बाद अच्छी लगेगी।

रेनबो कलर गाउन करें स्टाइल (Rainbow colour Gown Look)

Rainbow colour gown

आप किसी पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो रेनबो कलर गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको नीचे जो फ्लेयर मिलेगा। इसमें कलर अलग-अलग मिलेंगे जो पहनने के बाद काफी अच्छा लगेगा। इस तरह के गाउन आजकल मेटरनिटी शूट के लिए भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मार्केट से आपको यह गाउन 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगा। जिसे आप अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट ड्रेस के साथ कैरी करें ये चीजें, दिखेगा फैशनेबल लुक

रेनबो कलर मिनी ड्रेस करें स्टाइल (Mini Rainbow Dress Style)

Rainbow colour dress

रेनबो कलर मिनी ड्रेस को भी आप किसी पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको डिजाइन के ऑप्शन कई सारे मिल जाएंगे। जिससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके साथ आप सिंपल ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको ऑफ शोल्डर, राउंड नेकलाइन, और कट स्लीव्स हर तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं। जिसे आप मार्केट से 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

इस बार अपने फैशन ट्रेंड को चेंज करके रेनबो कलर आउटफिट को करें स्टाइल इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में शॉर्ट स्कर्ट पहनने का है मन तो यहां से लें स्टाइलिंग आईडियाज

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP