herzindagi

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के टॉप 6 बिकिनी लुक देखिये

प्रियंका चोपड़ा के दीवाने दुनियाभर में हैं और उनके ग्लैमरस हॉट अवतार हर बार उनके फैंस को क्रेज़ी कर देते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ फिल्मों में बिकिनी पहनकर अपने फैंस का दिल जीता बल्कि कई बार उन्होंने विदेशी फिल्मों और बीच पर भी बिकनी पहने अपने पिक्चर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। 

Inna Khosla

Updated:- 2018-05-04, 19:40 IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बिकनी क्वीन हैं। उन्होंने एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार अपने हॉट बिकिनी अवतार में अपने फैंस का दिल जीता है। प्रियंका कोई भी फैशन कैरी करें उसमें हॉट ही लगती हैं। वैसे फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक प्रियंका चोपड़ा के जितने भी बिकिनी लुक आए हैं सबने खूब चर्चा बटौरी है। आप अगर प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं और उन्ही की तरह आपको भी बिकिनी पहनने का शौक है तो आप भी ये वीडियो देखकर उनके इस लुक से इन्सपायर हो सकती है।

गोल्डन बिकिनी

फिल्म दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा जब गोल्डन कलर की बिकिनी में नज़र आईं थी जब फिल्म में उनके का से ज्यादा चर्चा उनके इस बिकिनी लुक ने बटौरी थी। देसी गर्ल का ये हॉट अवतार देखकर उनके फैंस क्रेज़ी हो गए थे। वैसे आपको ये भी बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का ये गोल्डन बिकिनी लुक एवरग्रीन है।

एक्वा टाई एंड डाई टू पीस

तपती गर्मी में ठंडक का एहसास कराने वाली प्रियंका की इस बिकिनी को अगर आप एक बार इस वीडियो में देख लेंगी तो इसके बाद एक बार आप भी यही चाहेंगी कि आप इस लुक में एक बार तो जरुर नज़र आए। खासकर गर्मियों में होने वाली पूल साइड पार्टी के लिए ये बिकिनी लुक परफेक्ट है।

ब्लू ट्यूब बिकिनी

प्रियंका चोपड़ा की ब्लू ट्यूब बिकिनी हॉटनेस का ओवरडोज़ है। इस वीडियो में आप प्रियंका चोपड़ा के एक साथ कई बिकिनी लुक देख सकती हैं। अगर आप भी बिकिनी पहनना पसंद करती हैं और अपने लिए बिकिनी खरीदने जा रही हैं तो आप एक बार ये वीडियो जरुर देख लीजिए।

ब्लू स्विम सूट

बिकिनी लुक हो या फिर स्विम सूट वाला लुक प्रियंका चोपड़ा हर लुक में सुपरहॉट नज़र आती हैं। खासकर उन्होंने जब अपनी अमेरिकन सीरिज़ क्वांटिको में ये सिंपल-सोबर ब्लू स्विमसूट पहना था तो इस स्विमसूट ने खूब चर्चा बटौरी थी।

ब्लश कलर्ड बैंडयू स्विमसूट

पिग्गी चोप्स अपने पहले गाने एक्ज़ोटिक में इस भी एग्जॉटिक स्विमसूट में नज़र आई थी और उनकी एलबम से ज्यादा पॉपुलर उनका ये स्विम लुक हुआ था। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फैन फोलोइंग इतनी ज़बरदस्त है कि वो एक बार जिस कपड़े में नज़र आ जाएं उसके बाद वो ट्रेंड बन जाता है।

नियॉन हाईवेस्ट बिकिनी

नियॉन कलर की इस यूनीक बिकिनी में कयामत ढाती प्रियंका चोपड़ा का लुक भी खूब पॉपुलर हुआ। देसी गर्ल जितनी बार हॉट अवतार में दिखीं उतनी बार उन्होंने लाइमलाइट बटौकी। तो आपको कौन सी बिकिनी पसंद आई ये इस वीडियो में जरुर देखिये।

Credits

Producer: Prabhjot Kaur

Video Editor: Syed Afraz

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।