Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:23 AM IST
herzindagi
womens day outfit ideas

Fashion Tips: Womens Day पर पहनें ऐसे गॉर्जियस पिंक कलर के गाउन, हर कोई रह जाएगा निहारता

Pink Gown Looks: यदि आप भी वीमेन डे के मौके पर खुद को गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं गाउन के कुछ लेटेस्ट और अट्रैक्टिव डिजाइन्स। जिनको कैरी करने के बाद आप बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखेंगी।  
Editorial
Updated:- 2025-02-28, 17:34 IST

Gown Looks For Women's Day: 8 मार्च को हर साल इंटरनेशनल वीमेन डे मनाया जाता है। नारी शक्ति को समर्पित यह दिन हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन ऑफिस से लेकर घरों और कई जगहों पर सेलिब्रेशन होता है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर पर या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान और इसके अलावा यदि आपके ऑफिस में वीमेन डे की पार्टी ऑर्गनाइज हो रही है तो आप जरुर खुद को गॉर्जियस लुक देने का सोच रही होंगी। यदि ऐसा है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में पिंक कलर के डिफरेंट और अट्रैक्टिव ब्लाउज डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको कैरी करे आप खुद को ग्रेसफुल लुक दे सकती हैं।

महिला दिवस पर आप भी यदि खुद को पिंक कलर के गाउन में ग्लैमरस टच देना चाहती हैं तो आप हमारे दिखाए जा रहे न गाउन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आज हम आपको गाउन डिजाइन्स दिखाने के साथ उनको स्टाइल करने का भी तरीका शेयर करने जा रहे हैं। जिनको पहनने के बाद आप पार्टी की शान बन सकती हैं। आइए एक नजर डाल लेते हैं नीचे दिखाए गए इन गाउन लुक्स पर।

फुल स्लीव्स सिल्क गाउन

cotton gown

आप इस तरह के फुल स्लीव्स सिल्क गाउन को स्टाइल करके खुद को रॉयल टच दे सकती हैं। इस तरह के गाउन आप साड़ी में से भी बनवा सकती हैं। इसको आप हाई नेकलाइन में बनवा सकती हैं। ऐसे में आपको इनके संग नेकलेस पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसको आप दोस्तों के संग पार्टी करने से लेकर ऑफिस सेलिब्रेशन में भी कैरी करके जा सकती हैं। इसके संग आप मैचिंग कलर की झुमकी पहनें और हेयर स्टाइल को स्ट्रेट करके ओपन रखें।

ये भी पढ़ें: होली पार्टी में अपने लुक को बनाएं ग्लैमरस, स्टाइल करें ये व्हाइट ऑर्गेंजा गाउन

बार्बी स्टाइल गाउन

orgenza gown

वीमेन डे पर यदि आप बार्बी लुक में नजर आना चाहती हैं तो तस्वीर में नजर आ मेजेंटा पिंक कलर के बार्बी गाउन को पेयर अप कर सकती हैं। पार्टी में ऐसे गाउन आपको सबसे डिफरेंट लुक देते हैं। इस गाउन पर लगे फ्लोरल पैच आपके गाउन को खूबसूरत बना रहे हैं। ऐसे गाउन के संग आप सिल्वर स्टोन ज्वेलरी मैच कर सकती हैं। इस गाउन के संग बाउंसी हेयर परफेक्ट लुक देंगे।

सिक्विन वर्क गाउन

sequin gown

किसी भी पार्टी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सिक्विन वर्क गाउन बेस्ट रहता हैं। ऐसे में आप फोटो में नजर आ रहे बॉडीकॉन सिक्विन फैब्रिक गाउन से आइडिया ले सकती हैं। यदि आपकी बॉडी स्लिम है फिर तो यह गाउन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसके संग आप कोई भी पिंक कलर के फंकी इयररिंग्स से खुद को स्मार्ट बना सकती हैं। साथ में हाई पोनी हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगी। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

ये भी पढ़ें: दोस्त की बर्थडे पार्टी में दिखाना है सबसे स्मार्ट, स्टाइल करें ऐसे स्लिट वेलवेट गाउन

Image Credit: myntra/Berrylush/Inddus/SCAKHI/Ethnovog/APNISHA/Molly & Michel

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।