Jewellery Designs: घाघरा चोली के साथ पहनें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

अगर आउटफिट लुक को परफेक्ट बनाना है, तो इसके साथ ज्वेलरी जरूर स्टाइल करें। इससे लुक में एक ग्रेस ऐड होता है। साथ ही, लुक भी कंप्लीट नजर आता है।
image

सजना-संवरना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से जब भी हमें बाहर जाकर शॉपिंग करने का मौका मिलता है, तो हम कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम हमेशा अच्छा दिखना चाहते हैं। लेकिन अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आउटफिट के साथ क्या स्टाइल करें, जिससे लुक अच्छा लगे। यह समस्या सबसे ज्यादा घाघरा चोली स्टाइल करने के बाद आती है। इसके साथ किस तरह की ज्वेलरी अच्छी लगेगी। यह समझ नहीं आता है। अगर आपको भी यही प्रॉब्लम हो रही है, तो साथ में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को पहनें। इसमें आप अच्छी लगेंगी।

स्टोन वर्क हसुली नेकलेस डिजाइन

Necklace set for women

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना है, तो आप घाघरा चोली के साथ हसुली नेकलेस को स्टाइल करें। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी में आपको काफी अच्छा डिजाइन मिल जाएगा। जिसे वियर करके आप लुक को कंप्लीट कर पाएंगी। साथ ही, इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। मार्केट में यह सेट आपको इयररिंग्स और हाथ की रिंग के साथ मिलेगा। आप इसके साथ मैचिंग करके नोज पिन भी खरीदकर वियर कर सकती हैं। यह आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएगा।

कंगन और रिंग करें स्टाइल

kangan with ring

लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सिर्फ आउटफिट ही जरूरी नहीं होता है। जरूरी है कि आप साथ में अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल करें। यह दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद भी अच्छी लगती है। इसमें आपको डिफरेंट डिजाइन के कंगन मिल जाएंगे। साथ में मैचिंग रिंग भी मिल जाएगी। जिसे आप घाघरा चोली के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की ज्वेलरी अलग-अलग कलर और डिजाइन में देखने को मिलेगी। जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लू कलर आउटफिट के साथ स्टाइल करें ये ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

हैवी ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सेट करें स्टाइल

Heavy oxidised necklace set

अगर आपको कुछ अलग लुक क्रिएट करना है, तो घाघरा चोली के साथ हैवी ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सेट को स्टाइल करें। यह नेकलेस सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें लुक भी सुंदर नजर आता है। इसमें आपको नेकलेस से लेकर कंगन तक सभी एक ही डिजाइन में मिल जाएंगे। जिसे आप वियर करके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

इस बार स्टाइल करें ये ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सेट। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप घाघरा चोली में सुंदर नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें:ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए उदयपुर की ये जगहें हैं बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP