मोतियों से बने गहने तो हर उम्र में और ज्यादातर हर तरह की आउटफिट के साथ आपको ना सिर्फ परफेक्ट बल्कि रॉयल लुक भी देते हैं। अगर आप ये नहीं जानती तो बता दें कि कई गहने ऐसे भी होते हैं जो मौसम और ओकेशन के हिसाब से पहने जाएं तो बेस्ट दिखते हैं लेकिन पर्ल ज्वेलरी फॉरएवर फैशन है। इसे आप किसी भी मौके पर कभी भी और कहीं भी पहन सकती हैं। ये आपको पार्टी वियर लुक भी देती है और ऑफिशयल लुक के लिए भी पर्ल ज्वेलरी बेस्ट होती है। तो आपको अब हम कुछ ऐसी पर्ल ज्वेलरी के लेटेस्ट कलेक्शन दिखा रहे हैं जो आपको रॉयल लुक देंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा तक पर्ल ज्वेलरी के किस तरह के लेटेस्ट डिज़ाइन किस तरह की साड़ी के साथ कैरी कर रही हैं आइए देखते हैं।
डबल लेयर्ड पर्ल ज्वेलरी
शिफॉन की साड़ी के साथ साटन का ब्लाउज़ पहने अनुष्का शर्मा ने अपने इस लुक को पर्ल ज्वेलरी के साथ रॉयल बनाया। साइड पार्टिशन वाला उनका लोबन हेयरस्टाइल उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने डबल लेयर लॉन्ग पर्ल नेकलेस पहना है और इसी पर्ल नेकलेस के मैचिंग के ईयररिंग्स भी पहने हैं।
मल्टी लेयर्ड पर्ल ज्वेलरी
एक अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर रानी मुखर्जी जब ये मल्टी लेयर्ड पर्ल नेकलेस पहने नज़र आयी तो उनके फैंस ने उनके इस लुक पर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट किये। रानी मुखर्जी ने ऑरेंज ब्लाउज़ के साथ मर्जेंटा कलर साड़ी पहनी थी और इस लुक को पर्ल ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया था। आप भी रानी की तरह इस रॉयल के लिए साड़ी के साथ इसी तरह की मल्टी कलर मल्टी लेयर्ड पर्ल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
फॉरएवर पर्ल ज्वेलरी
कंगना रनोट का ये लुक गर्मियों के लिए परफेक्ट है। उन्होंने लाइड ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी के साथ पर्ल ज्वेलरी पहनी। उनकी ये पर्ल ज्वेलरी का डिज़ाइन एवरग्रीन है। कंगना रनोट नेफॉरएवर पर्ल ज्वेलरी को भले ही साड़ी के साथ पहना हो लेकिन आप इसे अपनी वेस्टर्न आटउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। इतना ही नहीं इस तरह की ज्वेलरी तो आप किसी भी उम्र मेंकैरी कर सकती हैं।
चोकर पर्ल नेकलेस एंड रानी हार
फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिज़ाइनर साड़ी के साथ बॉलीवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण ने पर्ल ज्वेलरी के साथ अपने इस लुक को रॉयल लुक बनाया है। चोकर पर्ल नेकलेस के अलावा उन्होंने पेंडेट वाला लंबा रानी हार भी पहना है। आप अपने लुक को अगर दीपिका की तरह हैवी नहीं रखना चाहती तो आप सिर्फ पर्ल चोकर नेकलेस भी पहन सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों