herzindagi
image

Printed Dress: फैमिली फंक्शन में नजर आएंगी  सबसे अलग, जब वियर करेंगी ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाली प्रिंटेड ड्रेस

फैमिली फंक्शन में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह की ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं और इस ड्रेस में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत आर अलग नजर आएगा।
Editorial
Updated:- 2025-05-28, 12:13 IST

फैमिली फंक्शन में शामिल होने के दौरान महिलाएं ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं साथ ही, वो ये भी चाहती हैं कि इस खास मौके पर उनका लुक मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आए। वहीं, अगर आप किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो रही हैं और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो, आप प्रिंटेड ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। इस प्रिंटेड ड्रेस में जहां अप कंफर्टेबल रहेगी तो, वहीं आपका लुक भी खूबसूरत और सबसे अलग नजर आएगा।

 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाली प्रिंटेड ड्रेस  

फैमिली फंक्शन में स्टाइल करने के लिए हम आपको 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाली प्रिंटेड ड्रेस दिखा रहे हैं। इस तरह की ड्रेस में आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा साथ ही, आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें- Stylish Maxi Dress: 3 स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस जो सगाई की पार्टी के लिए है बेस्ट ऑप्शन,  देखें डिजाइंस

printed dress (8)

फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस

स्टाइलिश लुक के लिए अप इस तरह के फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। यह फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस देखने में काफी सुंदर लगती हैं और इस तरह के आउटफिट को स्टाइल करने के बाद आपका लुक भी खूबसूरत नजर आता है। सुंदर नजर आने के लिए आप भी इस तरह के फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं और इस ड्रेस को आप 1,000 से 1,500 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस ड्रेस के साथ आप झुमके वियर कर सकती हैं साथ ह, फुटवियर में आप हील्स का चुनाव कर सकती हैं।

printed dress

एम्ब्रॉयडरी वर्क मैक्सी ड्रेस

ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप फैमिली फंक्शन में इस तरह की मैक्सी ड्रेस वियर कर सकती हैं। इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है और इस ड्रेस को आप कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ 1,200 से 1,500 रुपये की कीमत में खरीद कर स्टाइल कर सकती हैं।

इस एम्ब्रॉयडरी वर्क मैक्सी ड्रेस  के साथ आप मिरर वर्क झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

printed dress (9)

प्रिंटेड ए-लाइन ड्रेस

अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह के प्रिंटेड ए-लाइन ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इस ड्रेस में प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है साथ ही, ये 3/4 स्लीव्स में है।  इस तरह की ड्रेस में आपका लुक अच्छा लगेगा और इसे आप 1,500 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।।

इस ड्रेस के साथ आप लॉन्ग इरिंग्स साथ ही, फुटवियर में आप जुती स्टाइल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- ऑफिस में प्रोफेशनल और स्टाइलिश लुक के लिए ये ए-लाइन ड्रेस है बेस्ट ऑप्शन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।