इंडियन कलचर की एक खूबसूरत तस्वीर की कल्पना की जाए तो ट्रडिशनल आउटफिट्स और ज्वैलरी में सजीधजी महिलाओं की छवि ही नजर आती है। दरअसल भारत में महिलाओं को सजने संवरने का शौक भी कुछ ज्यादा ही होता है। खासतौर पर ज्वैलरी से महिलाओं को कुछ खास लगाव होता है। यह लगाव इसलिए भी ज्यादा होता है क्योंकि महिलाएं ज्वैलरी को केवल सजने संवरने के नजरिए से नहीं देखती बल्कि इंवेस्टमेंट का भी अच्छा विकल्प समझती हैं। वैसे इंवेस्टमेंट के साथ ही ज्वैलरी आपके घर खुशियों की सौगात भी ला सकती है अगर आप अपनी जोडिएक साइन के मुताबिक ज्वैलरी खरीदती हैं तो। वैसे यह बात बहुत कम ही महिलाओं को पता है कि जोडिएक साइन के एकॉर्डिंग भी ज्वैलरी खरीदने से उन्हें क्या फायदे हो सकते हैं या फिर उन्हें जोडिएक साइन के मुताबिक कौन सी ज्वैलरी खरीदनी चाहिए।
हैप्पी अक्षय तृतीया: खरीदने जा रही हैं ज्वैलरी तो पहले जान लें क्या कहता है आपका जोडिएक साइन
- Anuradha Gupta
- Her Zindagi Editorial
- Updated - 18 Apr 2018, 12:04 IST
1 Aries
अगर आपका जोडिएक साइन Aries है तो आप फन लविंग, पैशनेट और एडवेंचर पसंद करने वाली महिला हैं। आपकी पर्सनालिटी की खूबी है कि आप हर स्थिती परिस्थिती में खुश रहती हैं। एक्सपेरिमेंट करना और नई चीजों को ट्राय करने भी इस राशि की महिलाओं को कोई हिचकिचाहट नहीं होती। आपकी यही पर्सनालिटी आपकी फैशन च्वाइस में भी झलकती है। हम यही सजेस्ट करेंगे कि इर जोडिएक साइन वाली महिलाओं को बोल्ड और कलरफुल ज्वैलरी ही पिक करनी चाहिए। आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है कि आप कॉकटेल ज्वैलरी ट्राय करें और इसके लिए आप Munnu Gem Palace की ये जॉ ड्रॉपिंग रिंग्स खरीद सकती हैं।
10 Capricorn
इस राशि की महिलाएं बेहद प्रैक्टिकल स्वभाव की होती हैं। इनकी च्वाइस हमेशा क्लासी होती है। ट्रैडिशनल आउटफिट्स भी इन्हें ज्यादा पसंद होते हैं इसलिए इस राशि की महिलाएं ज्यादातर हैवी लुक वाली ज्वैलरी पसंद करती हैं। अगर आपकी च्वाइस हैवी ज्वैलरी है तो डिजाइनर सभ्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया यह हैरीटेज चोकर आपके लिए बेस्ट रहेगा।
11 Aquarius
Aquarius महिलाएं स्वभाव से डिटरमाइंड होती हैं। इन्हें हर क्षेत्र का ज्ञान होता है इसलिए ये महिलाए आत्मविश्वास से भरी हुई हाती हैं। इन महिलाओं को अपनी नॉलेज और चीजों को फ्लॉन्ट करना बहुत अच्छा लगता और जब उन्हें मौका मिलता है तो वह उसे खाली नहीं जाने देती हैं। अगर आप भी ऐसी ही हैं तो आपको सैक्सी, एजी और ग्लैमरेस ज्वैलरी अपने लिए चुननी चाहिए। हमारा यही सजेशन है कि आपको दविबुमी ब्रांड की यह ट्रेडिशनल बालीनेस पैटर्न की सिलवर इयरिंग पहननी चाहिए
12 Pisces
इस राशि की महिलाएं फनलविंग और बेहद मॉर्डन विचारों वाली होती हैं। ट्रैडिशनल चीजों में इनहें कम ही दिलचसपी होती हैं। इस लिए इस राशि कि महिलाओं को एटलायर मॉन ब्रांड की इस ब्यूटीफुल टेसेल्ड इयरिंग को ट्राय करना चाहिए यह उनकी पर्सनालिटी और भी निखार देगी।
2 Tauras
इस राशि की महिलाओं को अपना खुद का स्टाइल क्रिएट करने की आदत होती है। फैशन के मामले में भी ये महिलाएं डिफ्रेंट च्वाइस रखती हैं और इन्हें ओरिजनल चीजें ज्यादा पसंद आती हैं। अगर आपकी भी यही राशि है, तो हम आपको शाइनी और सिलवर ज्वैलरी खरीदने की सलाह देंगे। आप En Indie ब्रांड के इन खूबसूरत बैंगल्स को भी अपने ज्वैलरी बॉक्स का हिस्सा बना सकती हैं। यह बैंगल्स आपको स्ट्रॉन्ग स्टाइल स्टेटमेंट बनाने में हेल्प करेंगे।
3 Gemini
इस राशि की महिलाओं का स्वभाव बेहद सहज होता है और लाइफ को ये कभी भी सीरियस नहीं लेंती, देखा जाए तो जीने का इससे बहतर तरीका और कुछ भी नहीं हो सकता। ऐसी महिलाओं को हमेशा एक्सपेंसिव चीजें ही पसंद आती हैं और लाउड चीजों से इन्हें परहेज होता है। मगर हां, ऐसी महिलाओं चीजें वही पसंद आती हैं जो कुछ ‘हट के’ वाला फील देती हैं। फैशन के मामले भी इन महिलाओं को यूनीक चीजें ही पसंद आती हैं। ऐसे में सुहानी पारिख की डिजाइन की गई यह हेयर एक्सेसरीज आपके लिए परफेक्ट रहेगी।
4 Cancer
इस राशि की महिलाएं बेहद स्मार्ट होती हैं। व्यक्ति कैसे भी स्वभाव का हो इस राशि की महिलाएं हमेशा सबसे अच्छा व्यवहार ही रखती हैं। लोगों के साथ खुद को एडजस्ट करना इन महिलाओं की सबसे अच्छी क्वालिटी होती है। ऐसी महिलाएं इमैजिनेटिव किस्म की भी होती हैं। अपनी परंपराओं से भी इनका जुड़ाव गहरा होता है मगर ज्वैलरी खरीदते वक्त आप ट्रैडिशनल ज्वैलरी पीस लेने की गलती न करें और निओ एथनिक ज्वैलरी को अपने ज्वैलरी बॉक्स में शामिल करें। अगर आप जल्दी ही ज्वैलरी शॉपिंग पर जाने वाली हैं तो आउटहाउस का चोकर आपके लिए बेस्ट रहेगा। यह न केवल आपके इमैजिनेटिव परसोना को रिफ्लेक्ट करेगा बल्कि आपको ट्रेडिशनल और मॉर्डनिटी का मिक्सचर ट्राय करने का भी मौका देगा।
5 Leo
Leo, जोडिएक साइन वाली महिलाएं पॉजिटिव, कॉन्फीडेंट और आउटगोइंग होती हैं। फैशन के मामले में भी ऐसी महिलाएं किसी खास ट्रेंड को फॉलो नहीं करतीं बल्कि उन्हें तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करते रहना अच्छा लगता है। इना अहलुवालिया के ज्वैलरी पीसेज ऐसी ही महिलाओं के लिए हैं जो एक्सपेरीमेंटल होती हैं और नया ट्राय करने से हिचकिचाती नहीं हैं। यह नेकपीस भी ऐसी महिलाओं की पर्सनालिटी को सूट करता है, तो देर किसी बात की अगली ज्वैलरी शॉपिंग में इस नेकपीस को भी परचेजिंग लिस्ट में डाल लीजिए।
6 Virgo
जो महिलाएं इस राशि की होती हैं उन्हें हर चीज में परफैक्शन चाहिए होता है और इसके लिए उन्में क्षमता भी होती है। अपने परफेक्ट लुक के लिए यह महिलाए काफी क्रेजी होती हैं। हर दिन लुक्स में नयापन झलके इसके लिए नइ्र चीजों को ट्राय करना भी इन्हें बेहद पसंद होता है। अगर आप भी Virgo हैं और अपने लुक्स के साथ कुछ नया करना चाहती हैं तो आकांक्षा गाजरिया द्वारा डिजाइन किया हुए VALLIYAN silver metallic fringe earrings जरूर ट्राय करें।
7 Libra
इन महिलाओं को खूबसूरत दिखना पसंद होता है और खूबसूरत दिखने के लिए ये महिलाएं डेयरिंग और इनोवेटिव तरीके अपनाती हैं। अगर आपकी राशि भी Libra है तो आप भी कोई इनोवेटिव ज्वैलरी पीस खुद पर ट्राए करें। वैसे हम आपको सजेस्ट करेंगे कि आप डिजाइनर अनीता डोगरे का यह जड़ाउ नेकपीस जरूर ट्राय करें।
8 Scorpio
इस राशि की महिलाएं इंटेलीजेंट और सुफिस्टीकेटेड होती हैं। इनकी हर चीज प्लांड होती हैं और प्लानिंग के हिसाब से ही ये महिलाएं आगे बढ़ती हैं। ऐसी महिलाओं को हम सजेस्ट करेंगे कि रेड कलर का स्टोन ट्राय करना चाहिए और इसके लिए डिजाइनर सभ्यासाची के ट्रेडिशनल डिजाइन वाली ज्वैलरी बेटर ऑप्शन और कुछ नहीं हो सकता है। खासतौर पर अगर आप जल्द ही शादी करने जा रही हैं तो सभ्यासाची का ब्राइडल कलैक्शन जरूर देख लें।
9 Sagittarius
अगर आप Sagittarius हैं तो खुली हवा में सांस लेना आपको बेहद पसंद है। आपका एनर्जी लेवल भी हमेशा हाई रहता है। आपकी इस पर्सनालिटी पर हैवी ज्वैलरी की जगह कूल और सैशी लुक वाली ज्वैलरी ज्यादा जचती है। अगर आप जल्द ही ज्वैलरी शॉपिंग प्लान कर रही हैं तो आउटहाउस फैशन ज्वैलरी ब्रांड के यह बटरफ्लाई इयरिंग्स आप पर खूब जचेंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।