herzindagi
how to find perfect jeans

परफेक्ट जींस खरीदने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आप फिट जींस नहीं पहनती हैं तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है। इसलिए आपको हमेशा अपनी बॉडी टाइप के अनुसार ही जींस पहननी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-03-09, 18:43 IST

मिसफिट जींस हमारे पूरे लुक को खराब कर देती है। इसलिए हमेशा आपको अपनी बॉडी शेप के अनुसार ही जींस खरीदनी चाहिए। मार्केट में आपको जींस के कई ब्रांड मिलेंगे। हर जींस की फिटिंग, शेप और फ्रैबिक सभी अलग-अलग होते हैं। लेकिन अपने लिए सही जींस ढूंढना काफी मुश्किल काम है। इसलिए आपको बेहद सोच समझकर ही जींस का चुनाव करना चाहिए। हालांकि, अब आप कहेंगे कि कैसे हम अपने लिए परफेक्ट जींस खरीद सकते हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि आप पर किस टाइप की जींस अच्छी लगेगी और जींस खरीदने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पैरों के आकार पर ध्यान दें

how to buy perfect jeans

अब जब भी आप जींस खरीदने जाएंगी तो उससे पहले हमेशा अपने पैरों के आकार पर ध्यान दें। पैरों के आकार के अनुसार ही आपको जींस खरीदनी चाहिए। जींस के कई प्रकार होते हैं। इनमें स्किनी, रेगुलर, स्लिम,बॉयफ्रेंड और स्ट्रेट जींस शामिल है। आपको जींस को खरीदने से पहले हमेशा पहनकर देखना चाहिए।

अपने लिए इस तरह चुनें सही जींस

perfect jeans buying tips

अगर आप अपने लिए परफेक्ट जींस खरीदना चाहती हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

राइज: क्रॉच जॉइंट से वेस्टबैंड के ऊपर तक की दूरी को राइज के रूप में जाना जाता है। राइज चार टाइप के होते हैं। इसमें लो वेस्ट,हाई वेस्ट, ड्रॉप और क्रॉच शामिल है।

लेंथ: क्रॉच से लेग ओपनिंग तक शुरू होने वाले इंसीम की लंबाई को लेंथ कहते हैं। जींस को ट्राई करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि हेम का अगला भाग आपके इंस्टेप के ऊपर टिका होना चाहिए।

डेनी:जींस खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप किस टाइप की जींस खरीद रही हैं-स्ट्रेच और विद ऑउट स्ट्रेच। अगर आप स्किनी फिट जींस खरीदना चाहते हैं तो स्ट्रेच्ड जींस चुनें। लेकिन रेगुलर और लूज फिट के लिए लूज फ्रैबिक की जींस खरीदें

टिप्स:फिट जींस खरीदने के लिए इलास्टेन परसेंटेज का ध्यान रखें। अगर आप नहीं चाहती हैं कि आपकी जींस कुछ समय बाद ढीली हो जाए तो सुनिश्चित करें कि आपकी जींस में 3 परसेंट इलास्टेन हो।

जींस के टाइप

jeans

जींस कई टाइप की होती हैं। इसलिए आपको हमेशा बेहद सोच समझकर और अपने बॉडी शेप के अनुसार ही जींस खरीदनी चाहिए। एक मिसफिट जींस आपके लुक को खराब कर सकती है। चलिए जानते हैं डिफरेंट टाइप्स की जींस के बारे में।

लो वेस्टजींस

कर्वी हिप्स वाली महिलाओं पर लो वेस्ट जींस (जींस में स्लिम दिखने के तरीके जानें) बेहद अच्छी लगती है। लेकिन यह ध्यान रखें कि यह आपके हिप्स पर फिट हों ताकि आप वेस्ट गैप से बच सकें। एथलेटिक बॉडी टाइप वाली महिलाओं के लिए लो-राइज जींस एकदम फिट होती है।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं महिलाओं की जीन्स में जिपर क्यों लगाया जाता है?

मिड वेस्ट जींस

mid waist jeans

मिड वेस्ट जीन्स सभी तरह की बॉडी टाइप के लिए फिट होती है। मिड वेस्ट जींस मिड सेक्शन को परफेक्ट शेप देने के लिए बेस्ट होती है। इस तरह की जींस किसी भी टॉप लेंथ के साथ अच्छी लगती है।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं इन 11 तरह की जीन्स के बारे में?

हाई वेस्ट जींस

हाई वेस्ट जींस फैशन ट्रेंड में है। यह जींस क्रॉप टॉप और टक-इन टॉप को स्टाइल करने के लिए एक दम बेस्ट है। जिन महिलाओं की कमर छोटी होती है उन पर हाई वेस्ट जींस अच्छी लगती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको जींस खरीदने से पहले एक बार जींस को पहनकर ट्राई जरूर करना चाहिए।
  • जींस के फ्रैब्रिक का भी ध्यान रखें क्योंकि इससे आपको एलर्जी हो सकती है।
  • बाजार में मिलने वाली जींस और ब्रांडेड जींस में काफी अंतर होता है। इसलिए ब्रांडेड जींस ही खरीदें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Google.Com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।