तब से अब तक बॉलीवुड की इन हीरोइन्स का लुक हो गया है और भी ग्लैमरस

बॉलीवुड की ये ग्लैमरस डीवा जब सिल्वर स्क्रीन पर आयी थी तब से अब तक इनके लुक्स में कितना बदलाव आ चुका है आइए एक नज़र इस पर भी डालते हैं।
Inna Khosla

अगर आप बॉलीवुड की स्टाइलिश डीवा शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय के लुक की दीवानी हैं तो आपको ये बता दें कि जब इन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था तब इनके लुक्स किसी आम लड़की से भी काफी कम थे लेकिन बीते कुछ सालों में इन्होंने अपने लुक्स पर इस कदर काम किया कि साल बदलते बदलते ये और भी ग्लैमरस होती गयीं। 

बॉलीवुड की ये ग्लैमरस डीवा जब सिल्वर स्क्रीन पर आयी थी तब से अब तक इनके लुक्स में कितना बदलाव आ चुका है आइए एक नज़र इस पर भी डालते हैं। 

1 शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में फिल्म बाज़ीगर से हिन्दी सिनेमा में एंट्री की थी। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड भी मिला था। हालांकि शिल्पा शेट्टी के लुक्स की बात करें तो उस समय का लुक अगर आज के ज़माने में किसी हीरोइन का होता तो वो बॉलीवुड में आने के बारे में सोच भी नहीं पाती। बीते कुछ सालों में की तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और सर्जरी के बाद इनके लुक्स में ये बदलाव आए हैं। 

10 कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ तो बॉलीवुड की वो ब्यूटी हैं जिन्हें पहले ठीक से हिंदी बोलना भी नहीं आता था। हालांकि कैटरीना की पहली फिल्म बूम 2003 में आयी थी लेकिन उनकी पहचान सलमान खान के साथ फिल्म 'मैने प्यार क्यों किया' से बॉलीवुड में हुई। कैटरीना कैफ के करियर को सलमान खान से ही अब तक सहारा मिला है। तब से अब तक अगर कैटरीना कैफ के लुक्स की बात करें तो ये और भी ग्लैमरस तो हुए ही हैं साथ ही उनकी एक्टिंग में भी काफी बदलाव आया है। 

बॉलीवुड की हर हीरोइन अपनी बढ़ती उम्र के साथ और भी ग्लैमरस होती जा रही है। अगर आप भी उन्हीं की तरह हमेशा यंग और ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के ब्यूटी रिजिम को फोलो कर सकती हैं। दिन में 5 मिनट भी अगर आप अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए निकालेंगी तो आप भी उन्हीं की तरह हमेशा ही ग्लैमरस और ब्यूटीफुल ही नज़र आएंगी।

2 कंगना रनौत

कंगना रनौत ने साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ने वाली कंगना रनौत को उनके घूंघराले बालों की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। लेकिन तब से अब तक कंगना रनौत के स्टाइल में इस कदर बदलाव आ चुके हैं कि उन्हें बॉलीवुड की फैशन गर्ल कहा जाता है। कंगना रनौत को भी ये लुक्स यूं ही नहीं मिले हैं। उनकी इस ट्रांस्फोर्मेशन के पीछे कई ब्यूटी ट्रीटमेंट्स हैं। 

3 ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि ऐश्वर्या राय शुरु से ही बेहद खूबसूरत तो थी ही लेकिन बढ़ते सालों के साथ उनकी ब्यूटी और भी बढ़ती चली गयी। अभिषेक बच्चन से शादी के बाद एक बेटी की मां बन चुकी ऐश्वर्या राय आज भी बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस ब्यूटी ही हैं। 

4 प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अंदाज़ से साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्हें भी उनकी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड नाइट में दिया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अब भले ही बेहद ग्लैमरस दिखती हों लेकिन जब वो मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बॉलीवुड में आयी थी तब से अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आए हैं। कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल को ये लुक मिला है।

5 माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी हैं। पदमश्री माधुरी दीक्षित ने सन 1984 में फिल्म अबोध से फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरु किया। उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनका डांस और एक्सप्रेशन भी  बेहद लाजवाब हैं। माधुरी दीक्षित भी बॉलीवुड की उन हीरोइन्स में से एक हैं जो बढ़ती उम्र के साथ और भी यंग नज़र आती हैं। 

6 काजोल

काजोल बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक हीरोइन हैं। उनके लुक्स की बात करें तो जिस तरह से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुपरहिट होती आयी हैं उसी तरह से उनके लुक्स भी साल दर साल और भी खूबसूरत होते ही जा रहे हैं। 

7 करीना कपूर खान

फिल्म रिफ्यूज़ी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली करीना कपूर खान जब सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आयी थी तो खूबसूरत तो दिखती ही थी लेकिन तब उनके चबी चिक्स भी जरुर नजर आते थे। लेकिन अब अगर करीना के लुक्स की बात करें तो साइज़ जीरो से लेकर बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा जैसे हर टाइटल उन्हीं के नाम हैं। 

8 अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। अनुष्का शर्मा के तब से लेकर अब तक के लुक को अगर हम देखें तो ये और भी शार्प और ग्लैमरस हुए हैं। अनुष्का यूं तो डी-ग्लैम लुक्स वाली फिल्में करने से भी परहेज नहीं करती लेकिन जब बात को अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट या किसी ग्लैमरस फोटोशूट की तो उनके जैसे कातिलाना पोज़ तो फिर कोई दूसरी हीरोइन शायद ही दे पाएगी। 

9 दीपिका पादुकोण

फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में एक तरफ जहां उनका ग्लैमरस लुक दिखा तो वहीं उनके लुक्स को 70s की हीरोइन्स की तरह भी दिखाया गया। दीपिका पादुकोण के लुक्स में हालांकि ज्यादा बदलाव तो नहीं आया लेकिन उनके कर्वी फिगर और शार्प फेसकट की वजह से अब वो और भी ग्लैमरस नजर आती हैं। 

Bollywood Actress Shilpa Shetty Kareena Kapoor Khan Katrina Kaif Aishwarya Rai Bachchan Kajol Madhuri Dixit 10 year challenge Deepika Padukone Anushka Sharma