ब्यूटी पेजेंट में सबसे बड़ी प्रतियोगिता 'मिस यूनिवर्स' कॉम्पिटिशन को माना गया है। हर वर्ष ये कॉम्पिटिशन होता है जिसमें कई देशों की सुंदरियां भाग लेती हैं और ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीतती हैं। इस बार वर्ष 2021 का खिताब भारत के नाम हो गया है। हरनाज संधू ने यह प्रतियोगिता जीत कर खिताब अपने नाम करा लिया है। आपको बता दें कि वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने ये खिताब जीता था और अब 21 वर्ष बाद हरनाज संधू को ब्रह्मांड सुंदरी घोषित किया गया है।
इस कॉम्पिटिशन के दौरान हरनाज के कई ग्लैमरस अंदाज देखने को मिले। इनमें से कुछ इतने खास थे कि महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो गए। आज हम आपको इन्हीं कुछ बुक्स के बारे में बताएंगे। आप इन्हें रीक्रिएट भी करवा सकती हैं और इन लुक्स से स्टाइल टिप्स भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 21 साल बाद पूरा हुआ इंतज़ार, हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स
हरनाज संधू ने फाइनल राउंड में जो गाउन पहना था, जिसे पहन कर उन्होंने ब्रह्मांड सुंदरी का ताज अपने नाम किया था, वह फैशन डिजाइनर साइशा शिंदे ने डिजाइन किया था। इस गाउन में ज्योमैट्रिक पैटर्न में फुलकारी मोटिफ्स लगाए गए थे। इस गाउन को तैयार करने में 1 महीने का समय लगा था। इस गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन थी और यह फ्रंट स्लिट स्टाइल का गाउन था।
स्टाइल टिप्स
इस तस्वीर में जो लहंगा हरनाज ने पहना है उसे फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने डिजाइन किया है। इस लहंगे में पिंक कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो फेमिनिन होने के साथ-साथ दूसरों के प्रति सेवा भाव रखने और सहयोगी होने का उदाहरण देता है। यह रंग एकजुटता का प्रतीक है और स्तन कैंसर से जूझ रही महिलाओं को ताकत भी देता है।
हरनाज की ड्रेस में मिरर वर्क किया गया है। इस एम्ब्रॉयडरी को 13वीं शताब्दी में परशिया में खोजा गया था। जब मुगल शासक भारत आए तो अपने साथ इस एम्ब्रॉयडरी को भी लेकर आए। देखा जाए तो मिरर वर्क पारंपरिक इस्लामी मान्यताओं की उपजा है और हिंदू धर्म में भी शीशे को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि शीशा बुरी नजर को दूर रखता है। इस कढ़ाई को 'अबला भारत कढ़ाई' के नाम से भी जाना जाता है।
हरनाज के लहंगी की चोली की नेकलाइन और स्लीव्स पर हैवी मिरर वर्क देखने को मिलेगा। वहीं लहंगे पर भी मिरर एम्ब्रॉयडरी की गई है।
स्टाइल टिप्स
इसे जरूर पढ़ें: स्टाइलिश लुक पाने के लिए शरारा सूट के साथ कैरी करें ये डिफरेंट हैंड बैग्स
ईवनिंग गाउन कॉम्पिटिशन में हरनाज संधू ने बेहद स्टाइलिश स्लिट गाउन पहना था। इस गाउन को फैशन डिजाइनर पंकज और निधि द्वारा डिजाइन किया गया था। इस गाउन में मोल्टेन एप्लिक डीटेलिंग नजर आ रही है, जो गाउन की खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है। इस तरह का गाउन किसी भी ईवनिंग पार्टी में पहना जा सकता है।
स्टाइल टिप्स-
उम्मीद है कि आपको हरनाज संधू के सभी लुक्स पसंद आए होंगे। आप इन लुक्स से स्टाइल टिप्स ले सकती हैं और अपने लिए इन्हें रीक्रिएट कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही और भी फैशन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।