Hair Jewellery: शादी त्योहारों के लिए बेस्ट हैं ये हेयर जूलरी, देखें तस्वीरें

Hair Jewellery Designs: शादी हो या त्योहार बालों में अच्छे हेयर स्टाइल के लिए लगाएं अलग-अलग तरह की ज्वेलरी। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा। 

hair jewellery designs ideas for women

शादी हो या त्योहार अच्छे से तैयार होकर जाना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम कई बार पार्लर बुक करते हैं, तो कई बार ऑनलाइन वीडियो देखकर तैयार होने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब हेयर स्टाइल बनाने की बात आती है, तो हम अक्सर कन्फ्यूजन हो जाते हैं कि किस तरह के हेयर स्टाइल या एक्सेसरीज को लगाएं, ताकि हेयर स्टाइल जल्दी बन जाए। इसके लिए आप हेयर ज्वेलरी को ट्राई कर सकती हैं। यह बालों में लगने के बाद लुक को पूरा चेंज कर देती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह की ज्वेलरी को आप बालों में लगा सकती हैं।

माथा पट्टी हेयर ज्वेलरी (Matha Patti Hair Jewellery)

Matha Patti Hair Jewellery

आप अपने हेयर स्टाइल को यूनिक टच देने के लिए आप माथा पट्टी हेयर ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको तीन से लेकर एक लेयर वाली माथा पट्टी ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप अपने हेयर स्टाइल के साथ सेट कर पाएंगी। साथ ही, इसमें स्टोन वर्क लगेंगी। इस तरह के माथा पट्टी आपको गोल्डन से लेकर मल्टी कलर डिजाइन में मिल जाएंगे। जिसे आप मार्केट से 200 से 400 रुपये में खरीद सकती हैं।

हेयर क्लिप ज्वेलरी डिजाइन

Hair clip Jewllery designs ideas

आप अपने बालों में अगर बन हेयर स्टाइल या हाफ हेयर स्टाइल क्रिएट कर रही हैं, तो इसे अलग दिखाने के लिए हेयर क्लिप ज्वेलरी को लगा सकती हैं। यह काफी सुंदर डिजाइन में आती है। जब आप इसे एथनिक आउटफिट के साथ लगाएं, तो सुंदर लगेगी। इस तरह की ज्वेलरी में आपको पर्ल से लेकर स्टोन वर्क मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमें डिजाइन और साइज अलग-अलग मिल जाएंगे। जिसे आप अपने बालों की ग्रोथ और हेयर स्टाइल के हिसाब से खरीद सकती हैं। मार्केट में इस तरह के हेयर क्लिप आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: केवल 5 मिनट में बनाएं पतले बालों में ये हेयर स्टाइल

हेयर ब्रोच चेन ज्वेलरी

Hair broach jewellery designs

अगर आप ट्विस्टेड हेयर स्टाइल बनाना पसंद करती हैं, तो इसे सुंदर दिखाने के लिए अपने बालों में ब्रोच चेन ज्वेलरी को लगा सकती हैं। इसमें आपको लेयर में चेन मिलेगी। इसके साथ बीच में एक ब्रोच मिलेगा। इसमें आपको लटकन का डिजाइन देखने को मिलेगा। इससे यह बालों में लगने के बाद अच्छा लगेगा। इस तरह की हेयर ज्वेलरी ओपन हेयर में ज्यादा अच्छी लगती है। मार्केट में यह आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस में अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल करें ट्राई

इस बार शादी या त्योहारों पर अपने हेयर स्टाइल को अलग दिखाने के लिए बालों में लगाएं ये हेयर ज्वेलरी। इससे आपका हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP