herzindagi
image

Punjabi Jutti Designs: गुरुपुरब के मौके पर पंजाबी लुक में जान डालेंगे जूती की ये नई डिजाइंस, देखें तस्वीरें

जूती को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसके कलर कॉम्बिनेशन को लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रहे रंगों के हिसाब से चुनें। इसमें ब्राइट कलर्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
Editorial
Updated:- 2024-11-07, 07:11 IST

स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन लुक्स को फॉलो करते हैं। गुरुपुरब आने वाला है और इस मौके पर हम पंजाबी लुक कैरी करते हैं।

पंजाबी लुक को पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा गुरकाबी यानी पंजाबी स्टाइल जूती को पहना जाता है। तो आइये देखते हैं पंजाबी सूट लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए गुरुपुरब के मौके पर पहनने के लिए जूती की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन जूतियों को आकर्षक लुक देने के आसान टिप्स- 

फ्लोरल डिजाइन जूती

floral jutti design

फ्लोरल डिजाइन देखने में सोबर और स्टाइलिश लुक देने का काम करता है। इसमें आपको कई सारे पेस्टल शेड्स में जूती देखने को मिल जाएंगी। बात अगर लुक की करें तो इसे आप जीन्स के साथ में भी पहन सकती हैं। वहीं यह डिजाइन कभी भी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होता है। 

गोल्डन वर्क जूती 

red jutti

गोल्डन कलर की जूती देखने में बेहद स्टाइलिश और फैंसी लुक देने का काम करती है। इसमें आपको ज्यादातर जरी वर्क देखने को मिल जाएगा। मार्केट में इस आजकल वेलवेट की जूती के ऊपर आपको इस तरह के गोल्डन वर्क वाले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

मल्टी कलर जूती 

colorful jutti

कलरफुल पैटर्न लगभग हर तरीके के सलवार-सूट के साथ में पहनें जा सकते हैं। ज्यादातर इसे रेड, ब्लैक और व्हाइट कलर के सलवार-कमीज के साथ में पहन सकती हैं। इस तरह की जूती में आपको ज्यादातर ब्राइट कलर्स जैसे येलो, ब्लू, ग्रीन और रेड जैसे कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे।

 

अगर आपको जूती की खूबसूरत डिजाइंस पसंद आईं हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: tradsew, fizzygoblet, needledust

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।