
अधिकतर महिलाएं अपने श्रृंगार में सोने की ज्वेलरी शामिल करना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बहू या बेटी को गिफ्ट में देने के लिए कोई खास गोल्ड की चीज की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप अपनी बेटी या बहु को गिफ्ट में खूबसूरत गोल्ड सुई धागे दें सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट सुई धागा डिजाइंस बतांएगे, जो गिफ्ट के लिए बेस्ट हो सकती है।
अगर आप अपनी बहू और बेटी को देने के लिए कोई खास तोहफा तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी बेटी को इस तरह के खूबसूरत गोल्ड टैसल्ड सर्कुलर ड्रॉप सुई धागा इयररिंग्स गिफ्ट कर उन्हें खुश कर सकती हैं। ऐसे सुई धागा के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपकी बेटी की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
-1774348675054.jpg)
आप चाहें, तो अपनी नई नवेली बहू को गिफ्ट में देने के लिए इस तरह के खूबसूरत डॉम शेप गोल्ड सुई धागा इयररिंग्स को चुन सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आपकी बहू को बहुत पसंद आएगी और यह बहू के चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देगी। आप इस तरह के सुई धागा डिजाइंस को नजदीकी बाजार में किसी सुनार की दुकान पर फोटो दिखाकर बनवा सकती हैं।
-1774348719998.jpg)
अधिकतर महिलाओं को सोने के झुमके और इयररिंग्स पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आपकी बेटी और बहू को भी गोल्ड इयररिंग्स का काफी क्रेज है, तो आप उनके लिए इस तरह के खूबसूरत जोमेट्रिक शेप ड्राप गोल्ड सुई धागा इयररिंग्स को खरीद सकती है। ऐसे सुई धागे के डिजाइंस काफी चलन में है, जो आपकी बहू और बेटी दोनों को बहुत पसंद आएंगे।
-1774348817681.jpg)
यह भी पढ़ें- Gold Sui Dhaga Earring: करवा चौथ पर पहनने के लिए बेस्ट है इस तरह के खूबसूरत गोल्ड सुई धागा ईयररिंग, देंगे रॉयल लुक
आपकी बेटी और बहू के लिए हार्ट शेप हेंगिंग गोल्ड सुई धागा इयररिंग्स भी बेस्ट हो सकते हैं, जिसे वह किसी भी तीज त्योहार या फंक्शन के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले सुई धागा को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या आपको यह नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर भी मिल सकते हैं।
-1774348832071.jpg)
आप अपनी बहू और बेटी को इस तरह के खूबसूरत कंटेम्पररी ड्राप इयररिंग्स भी गिफ्ट में दे सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स का इन दिनों अधिकतर महिलाओं में काफी चलन देखा गया है, जो आपकी बहू और बेटी दोनों को बहुत पसंद आएंगे। ऐसे सुई धागे को आपकी बहू और बेटी डेली वियर में भी पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
-1774348868301.jpg)
यह भी पढ़ें- Sui Dhaga Earring Designs: सिंपल लुक के लिए परफेक्ट होते हैं गोल्ड के सुई धागा इयररिंग्स, जानें कैसे करें पसंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/Anshenterpris
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।