herzindagi

रेसलिंग रिंग पर नहीं बल्कि रैम्‍प पर गीता फोगाट ने बिखेरे अपने जलवे

अब तक आपने पहलवान गीता फोगाट को रेसलिंग रिंग में ही देखा होगा मगर, पहली बार गीता लैक्‍मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती हुई नजर आईं, वीडियो देखें। 

Anuradha Gupta

Updated:- 2019-02-05, 14:28 IST

फिल्‍म दंगल के बाद से वर्ल्‍ड चैंपियन रेसलर गीता फोगाट को हर कोई जानता है। इस फिल्‍म में गीता की संघर्ष भरी जिंदगी के कुछ अंश दिखाए गए थे। फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर खूब अच्‍छा बिजनेस भी किया था। इस बाद से गीता फोगाट हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने खेल की वजह से तो कभी नारी शक्ति को प्रमोट करने के कारण वह हमेशा ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं। हालाकि , इस बार गीता फोगाट के सुर्खियों में आने की वजह कुछ और ही है। गीता इस बार लैक्‍मे फैशन वीक 2019 में रैंप वॉक करती नजर आई हैं। उसके बाद से ही लोगों ने उनकी तारीफ करना शुरू कर दिया है।

गीता ने की रैंप वॉक

पहलवान गीता फोगाट को रेसलिंग करते हुए आपने कई बार देखा होगा। मगर, पहली बार गीता फोगाट ने किसी फैशन डिजाइनर के लिए रैंप वॉक की है। राष्‍ट्रमंडल खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली गीता फोगाट लैक्‍मे फैशन वीक 2019 में फैशन डिजाइनर रीना सिंह के लेबल ‘इक्‍का’ के लिए रैम्‍प पर वॉक करती नजर आईं। रैंप वॉक के दौरान गीता ने अंगरखा स्‍टाइल कुर्ता पहना हुआ था। वह ऑफ व्‍हाइट कलर के इस कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी रेसलर ने लैक्‍मे फैशन वीक में किसी डिजाइनर के लिए रैम्‍प वॉक की हो। आपको बता दें कि गीता रीना सिंह के कलेक्‍शन की शो स्‍टॉपर भी रहीं।

गीता का एक्‍सपीरियंस

गीता फोगाट अपनी अब तक की लाइफ में पहली बार किसी फैशन शो के लिए रैंप पर चली थीं। इसका एक्‍सपीरियंस शेयर करते हुए वह कहती हैं, ‘मैं पहली बार रैम्प पर चलीं। कुश्ती के मैदान में उतरने से अधिक यहां डर लगा। यह अच्छा अनुभव था। कई ताकतवर और प्रेरणादायक लोगों से मिलना अच्छा अनुभव था।’ उन्होंने कहा, ‘अंदरूनी ताकत जरूरी है। अगर आप अंदर से मजबूत नहीं हैं तो बाहर से सुंदर नहीं दिख सकते। मेरे यहां आने का लक्ष्य यह संदेश देना ही था।’

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।