इस वीक बॉलीवुड एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक आउटफिट में नज़र आईं, लेकिन इनके आउटफिट में एक चीज़ कॉमन थी और वो है Thigh High Slit का पैटर्न! कंगना रनौत से लेकर सोनाक्षी सिह, मलाइका अरोड़ा और मौनी रॉय... सभीं Thigh High Slit की बेहतरीन ड्रेस में नज़र आईं, देखिए पूरी लिस्ट –
Thigh High Slit आउटफिट में दिखा कंगना, प्रियंका, सोनाक्षी और मौनी का जलवा
- Shikha Sharma
- Her Zindagi Editorial
- Updated - 25 Jan 2019, 16:01 IST
1 कंगना रनौत
अमी पटेल द्वारा स्टाइल की गई इस ऑलिव ग्रीन कलर की ड्रेस में कंगना LIVA Fluid Fashion के लिए रैम्प पर चली थीं। स्वप्निल शिंदे द्वारा डिज़ाइन की हुई इस हाई थाई स्लिट के फ्लोर लेंथ फ्रिल्ड ड्रेस के साथ कंगना ने आउटहाउस ज्वेलरी का कियारा कैरी किया जो उनके खुले वेवी बालों पर बहुत अच्छा लग रहा था।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका, कंगना, सोनम, करीना... परफेक्ट आउटफिट और परफेक्ट मेकअप!
2 मौनी रॉय
मौनी रॉय इस थाई हाई स्लिट के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्रैंड Shazzle के इस आउटफिट के साथ उन्होंने कैरी किया Crimsoune Club का फ्लोरल जैकेट भी। हाई पोनीटेल और परफेक्ट मेकअप और ब्लैक बूट्स उनके इस आउटफिट के साथ बहुत अच्छे लग रहे थे।
3 सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा इस वीक इस रेड मैट लुक के ट्यूब स्टाइल थाई हाई स्लिट के रेड गाउन में बहुत ही स्टाइलिश नज़र आई। मोहित राय ने सोनाक्षी को स्टाइल किया है। रेड लिपस्टिक के साथ परफेक्ट आय मेकअप किया है महक ओबेरॉय ने। माधुरी नखाले ने इस लुक को और भी स्टाइलिश बनाया सोनाक्षी के बालों को स्ट्रेट लुक देकर। इसके साथ सोनाक्षी ने रेड एंड ब्लू हाई हील्स भी पहने जो बहुत अच्छे लग रहे थे।
4 प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को Mimi Cuttrell ने स्टाइल किया है। रेड एंड ब्लैक थाई हाई स्लिट के इस आउटफिट को प्रियंका ने थाई हाई ब्लैक बूट्स के साथ कैरी किया। लाइट पर परफेक्ट मेकअप का क्रेडिट जाता है pati dubroff को। गले में गोल्डन चोकर और हाथों में डायमंड रिंग्स प्रियंका पर बहुत अच्छी लग रही हैं।
5 शिल्पा शेट्टी
JACQUEMUS की इस ब्लू थाई हाई स्लिट ड्रेस में शिल्पा शेट्टी भी किसी से कम नहीं लग रहीं। Lara Morakhia की सिल्वर राउंड शेप्ड ईयर रिंग्स भी शिल्पा के इस लुक को परफेक्ट टच दे रही थीं। ब्रैंड office के ट्रांसपेरेंट हील्स भी इन दिनों काफी ट्रेंडी है। बता दें कि मोहित राय ने शिल्पा को स्टाइल किया है।
6 मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा इस रेड ड्रेस में बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं। alenaakhmadullina की इस थाई हाई स्लिट की एम्ब्रोइडेड ड्रेस को मलाइका ने मैचिंग रेड हील्स के साथ कैरी किया। खुले वेवी बाल और स्मोकी आइज़ मलाइका के इस लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका के रिसेप्शन में दिखीं इस वीक की बेस्ट ड्रेसेस, दुल्हन के अलावा कंगना, अनुष्का और दीपिका भी है शामिल
7 कृति सनोन
कृति सनोन ने भी बड़े क्यूट तरीके से थाई हाई स्लिट के इस आउटफिट को कैरी किया। नूपुर कनोई द्वारा डिज़ाइन किये गए ग्रीन कलर के इस कोर्ट स्टाइल आउटफिट को उन्होंने व्हाइट पंप्स के साथ मैच किया। स्ट्रेट हेयर्स, न्यूड मेकअप और नो ज्वेलरी लुक में कृति बहुत प्यारी लग रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।