साड़ी पहनना हर लड़की की पसंद होती है। आजकल आपको बाजार में कई अलग-अलग तरह की साड़ियां देखने को मिल जाएगी। इन्हीं में से एक है फ्लावर प्रिंट साड़ियां, जो इन दिनों अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में आप भी फ्लावर प्रिंट साड़ियां को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक को डिफरेंट बनाने में काफी मदद करेगी। इन साड़ियों को आप अपने घर के फंक्शन, मंदिर या फिर ऑफिस में भी पहन सकती हैं। आज हम आपको कुछ एक्ट्रेस के फ्लावर प्रिंट साड़ियों वाले लुक के बारें में बताएंगे, जिसे आप रिक्रीएट कर सकता हो।
श्री लीला की स्टाइलिश साड़ी
अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए आप साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्री लीला से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। श्री लीला के स्टाइल सेंस की तारीफ हर जगह सुनने को मिल जाती है। ऐसे में आप उनकी इस ओरेंज फ्लावर प्रिंट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप स्टाइलिश स्लीव लेस ब्लाउज डिजाइन करा सकती हैं। आपको ऐसी साड़ी बाजार में आराम से मिल जाएगी। इसके अलावा आप ऐसी साड़ी ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। सुनहरे गोल्डन कलर के झुमके भी इस साड़ी के साथ आप पहन सकती हैं।
पिंक फ्लावर प्रिंट चंदेरी साड़ी
अगर आप भी लेटेस्ट और ट्रेडिंग साड़ी खोज रही हैं, तो मीनाक्षी चौधरी की ये पिंक फ्लावर प्रिंट चंदेरी साड़ी को आप रिक्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी को आप ऑनलाइन खरीद सकती है या फिर आप ऐसी साड़ी मार्केट से भी खरीद सकती हैं। आप इसका ब्लाउज बनवा सकती हैं, लेकिन अगर आपके पास टाइम कम है, तो आप इसे बिना सिले मार्केट से रेडीमेड ब्लाउज भी खरीद सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप मिनिमल मेकअप कर और कानों में झुमके डाल कर रेडी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:शादी में आपके लुक में लग जाएंगे चार चांद जब वियर करेंगी ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली चंदेरी साड़ी
ब्लू और व्हाइट फ्लावर प्रिंट साड़ी
भारतीय परिधानों में साड़ी सबसे ज्यादा पसंद आने वाला पहनावा है। ऐसे में आप साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की ये ब्लू और व्हाइट फ्लावर प्रिंट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। इसे आप ऑनलाइन आर्डर कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप ब्लू वेलवेट की चूड़ियां और ब्लू क्रिस्टल स्टोन वाले इयररिंग शामिल कर सकती हैं।
अनन्या पांडे की ब्लू साड़ी करें ट्राई
अगर आप साड़ी पहनने के साथ ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो अनन्या पांडे की ये ब्लू फ्लावर प्रिंट साड़ी को जरूर ट्राई करें। ये साड़ी आप पहनकर लोगों के बीच अपना जलवा बिखेर सकती हैं। आप चाहें तो ऐसी साड़ी ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर किसी से डिजाइन करा सकती हैं। इस साड़ी को आप बैकलेस ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप मेकअप कर बालों का बन बनाकर गजरा लगा सकती हैं। आप गोल्ड प्लेटेड वाले इयररिंग भी कैरी कर सकती हैं।
आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
इसे जरूर पढ़ें-ऑफिस इवेंट में स्टाइल करें ये साड़ी डिजाइंस, फोटो आएगी परफेक्ट
Image Credit: Instagram/ananya pandey/Anupama Parameswaran/meenakshi chaudhary/Sreeleela/
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों