herzindagi
evil eye jewellery designs looks

Evil Eye Jewellery: हर आउटफिट के साथ अच्छी लगेगी इविल आई ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

अगर आप अलग तरीके की ज्वेलरी को स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके लिए अविल आई ज्वेलरी पहन सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।
Editorial
Updated:- 2024-07-12, 18:59 IST

जब भी हम कोई आउटफिट को स्टाइल करते हैं, तो इसके साथ अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी पहनना हम सभी को पसंद होता है। यही वजह है की हम इसमें डिजाइन भी हर बार नए-नए सर्च करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। वहीं बाजार से जाकर भी हम ज्वेलरी डिजाइन को सर्च करते हैं। लेकिन हमेशा कुछ अलग नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप इविल आई वाली ज्वेलरी डिजाइन को सर्च कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, यह पहनने के बाद डिफरेंट लुक देगी। 

इविल आई ड्रोप इयररिंग्स डिजाइन (Evil Eye Earring Designs)

Evil Eye Earring Designs

ड्रोप इयररिंग्स पहनना आपको पसंद है, तो इसमें भी आपको इविल आई वाले इयररिंग्स डिजाइन काफी अच्छे मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें आपको इयररिंग्स के बीच में इविल आई डिजाइन मिलेगा। नीचे की तरफ आई का डिजाइन मिलेगा। इससे यह इयररिंग्स और भी सुंदर लगेगा। आप इस तरह के डिजाइन वाली ज्वेलरी मार्केट से 200 से 250 रुपये में खरीद सकती हैं। 

इविल आई स्टोन ब्रेसलेट डिजाइन 

Bracelet designs ideas

अगर आपको हाथ में ब्रेसलेट पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप इस इविल स्टोन डिजाइन वाले ब्रेसलेट को वियर कर सकती हैं।  इसमें आपको बीच के डिजाइन में इविल आई का डिजाइन मिलेगा। आसपास स्टोन वर्क मिलेगा। इसके साथ जो चेन मिलेगी। वो भी आपको स्टोन वर्क में मिलेगी। इससे यह हाथों में पहनने के बाद अच्छा लगेगा। इस तरह के ब्रेसलेट आपको मार्केट में 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: हाथों की शोभा बढ़ाएंगे ब्रेसलेट के ये स्टाइलिश डिजाइंस

इविल आई सन-मून नेकलेस डिजाइन 

Sun moon designs

जब भी हम वेस्टर्न आउटफिट पहनते हैं, तो इसके साथ हम गले में पहनने के लिए ज्वेलरी सर्च करते हैं। अगर आपको भी नेकलेस पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप इविल आई सन-मून वाले नेकलेस को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको इसमें जो इविल आई है वो फ्रंट में मिलेगी। इससे यह नेकलेस और भी सुंदर लगेगा। मार्केट में ऐसे चेन सेट आप 100 से 150 रुपये में खरीद सकती हैं। 

इविल आई रिंग डिजाइन 

Evil eye ring designs

हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन की रिंग को वियर कर सकती हैं। यह हाथों में पहनने के बाद अच्छी लगती हैं। साथ ही, इसमें लगे स्टोन इस रिंग को और अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको छोटे स्टोन और बड़े हर तरह के स्टोन के साथ रिंग में डिजाइन मिल जाएंगे। इससे आपका हाथ और भी ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। मार्केट में इस तरह की रिंग आपको 250 से 500 रुपये में मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट डिजाइन

इस बार इविल आई ज्वेलरी को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अलग लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Klissaa

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।