Stone Necklace Designs: डीप नेकलाइन पर परफेक्ट लुक देंगे ऐसे स्टोन नेकलेस, आप भी करें ट्राई

किसी भी ऑउटफिट के संग ज्वेलरी का सलेक्शन सूट या ब्लाउज की नेकलाइन के अनुसार करना बेहतर होता है। आज हम आपको डीप नेक ब्लाउज के संग किस तरह के स्टोन नेकलेस जचेंगे उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
necklace for deep neck

Stone Necklace Designs Ideas: जब भी हम कोई ऑउटफिट कैरी करते हैं तो उसके साथ कैसी ज्वेलरी कैरी करें उसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि हमेशा इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के ऑउटफिट के संग ज्वेलरी का सलेक्शन उनके कलर और डिजाइन के अनुसार ही चूज करना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो लुक खराब दिखने लगता है। ऐसे में हमेशा सोच-समझकर एक्सेसरीज का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा जब भी हम कोई नेकलेस खरीदते हैं तो उस वक्त हमारे दिमाग में हमारे कपड़ों का कलर की आता है। जबकि कलर के अलावा आपको हमेशा नेकलाइन के डिजाइन को ध्यान में रखकर ही कपड़े खरीदने चाहिए। तभी हम खुद को पार्टी या किसी फंक्शन में अट्रैक्टिव लुक दे पाते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ स्टोन नेकलेस के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप डीप नेक ब्लाउज के संग पेयर अप कर सकती हैं। डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। सिंपल और क्लासी दिखने वाले इन नेकलाइन को हर कोई पसंद भी करता है। ऐसे में अगर आपको भी डीप नेक वाले ब्लाउज के साथ ज्वेलरी पहनने को लेकर सोचना पड़ता है तो आज हम आपको कुछ डिफरेंट नेकलेस के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।

अमेरिकन डायमंड विद ग्रीन स्टोन

green stone

जान्हवी कपूर ने सिल्वर कलर के डीप नेक ब्लाउज के संग ग्रीन कलर के स्टोन वाला अमेरिकन डायमंड नेकलेस पहना है। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। नेकलेस में लगे स्टोन हार्ट शेप में हैं। यह नेकलेस डीप नेक पर काफी रॉयल लुक देते हैं। इनको आप साड़ी या लहंगे किसी के भी ब्लाउज संग कैरी कर सकते हैं। यह नाइट फंक्शन के लिए बेस्ट रहते हैं।

ये भी पढ़ें:कॉलर टॉप के साथ स्टाइल करें चोकर नेकलेस सेट, देखें डिजाइंस

पर्ल विद स्टोन चोकर

stone choker

चोकर का फैशन कभी आउट नहीं होता है। आपने भी कभी न कभी अपने इंडियन लुक के साथ चोकर नेकलेस जरूर पहना होगा। यदि आपके पास कोई डीप नेक वाला ब्लाउज है तो आप उसके संग फोटो में नजर आ रहा है स्टोन विद पर्ल वर्क वाला चोकर स्टाइल करके अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे नेकलेस आपको ऑनलाइन कई तरह के कलर में मिल जाएंगे। इनकी कीमत की बात करें तो यह 500 से 1500 तक की रेंज में उपलब्ध हो जाएंगे।

प्रिंसेस नेकलेस

stone necklace

इस तरह के प्रिंसेस नेकलेस जितने देखने में सिंपल लगते हैं कैरी करने के बाद इनका लुक बेहद क्लासी नजर आता है। डीप नेकलाइन के लिए प्रिंसेस नेकलेस बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको पेंडेंट में कई तरह के डिजाइन और कलर भी जाएंगे। जिनको आप अपनी चॉइस के हिसाब से चूज कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन 400 से 1000 तक की कीमत में उपलब्ध हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:Jewellery Designs: स्टाइल करें लेयर नेकलेस सेट, देखें साड़ी पर किस तरह के डिजाइन लगेंगे अच्छे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram/myntra/Janhvi Kapoor/Ananya panday/Ladymania/Zaveri Pearls

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP