अवॉर्ड समारोह में करीना कपूर खान से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक एक्ट्रेसेस ग्लैमरस अवतार में नजर आई। गुजरे जमाने की एक्ट्रेसेस से लेकर जवां दिलों की धड़कन तक हर एक्ट्रेस दिलकश अंदाज में नजर आईं।
Updated:- 2018-11-20, 22:44 IST
बॉलीवुड सेलेब्स का स्टाइल और फैशन कुछ ऐसा होता है कि ये जहां इकट्ठे हो जाएं, वहीं इनके चर्चे शुरू हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा इस अवॉर्ड समारोहो में, जहां बॉलीवुड की इन चर्चित एक्ट्रेसेस ने अपनी मौजूदगी से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस रंगीन शाम में बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस ने दिखाया अपने ग्लैमर का जलवा दिखाया। हर एक्ट्रेस का लुक अपने आप में काफी अलग और अनूठा था।
अगर ऐश्वर्या की बात करें तो वह हर महफिल में जान डाल देने के लिए जानी जाती हैं। यहां भी ऐश्वर्या राय बच्चन रेड गाउन में दिलकश अंदाज में नजर आईं। वहीं स्वरा भास्कर ब्लैक गाउन में काफी सेक्सी लुक दे रही थीं।
स्टाइल कोशंट के मामले बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान का जवाब नहीं। करीना कपूर पिंक कपड़ों में काफी ट्रेंडी और कूल लुक दे रही थीं। उनका यह लुक प्रबल गुरांग ने डिजाइन किया था।
Watch more :नुशरत भरूचा से जानिए परफ्यूम के बारे में ये जरूरी बातें
अदा शर्मा स्टील ग्रे कलर के सेक्सी टॉप में ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख रही थीं। इस चटख और चमकीली ड्रेस में अदा शर्मा की बिंदास हंसी उनके फैन्स को भी ज्यादा आकर्षित कर रही थी।
जैकलीन फर्नांडिस का डिजाइनर गाउन भी काफी इंप्रेसिव लग रहा था। maison yeya ब्रांड का यह स्काई ब्लू कलर का गाउन यूनीक लुक दे रहा था।
हेमा मालिनी ट्रडिशनल लुक में भी काफी सुंदर नजर आ रही थीं। उन्होंने ग्लिटरी साड़ी पहनी थी। रेखा भी अपने चिर-परिचित साड़ी वाले लुक में नजर आईं। रेखा का यह गोल्डन साड़ी वाला लुक सोनम कपूर की शादी में भी नजर आया था। वैसे इससे पहले भी रेखा रिपीट फैशन में नजर आई हैं। अवॉर्ड समारोह के अलावा दूसरे फंक्शन्स में भी रेखा ऐसी साड़ियों में नजर आई हैं, जिन्हें पहले देखा जा चुका है।
व्हाइट कलर सदाबहार रंगों में माना जाता है। सेलेब्स व्हाइट कलर भी इस अंदाज में पहनते हैं कि वह सोबर और एलीगेंट दिखने के साथ ग्लैमरस लुक भी देता है। व्हाइट गाउन में जाह्नवी कपूर किसी परी की तरह खूबसूरत दिख रही थीं। इसी तरह आलिया भट्ट भी सफेद गाउन में काफी एलीगेंट नजर आ रही थीं। आलिया का यह ड्रेस एक इंटरनेशनल ब्रांड nettabenshabu की तरफ से था। इसी तरह सोनल चौहान भी ट्रांसपेरेंट से सेक्सी व्हाइट गाउन में नजर आईं।
बॉलीवुड की डस्की ब्यूटी चित्रांगदा सिंह भी पेल पिंक वाले सेक्सी गाउन में नजर आईं। चित्रांगदा का लुक हमेशा ही काफी अट्रैक्टिव नजर आता है और इस महफिल में भी उन्होंने हमें अपने इस दिलकश अंदाज से इंप्रेस कर दिया।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।