herzindagi
bollywood actresses inspired retro look

बॉलीवुड सेलेब्स के इन रेट्रो लुक को आप भी कर सकती हैं रिक्रिएट

आप बड़ी आसानी से रेट्रो लुक क्रिएट कर सकती हैं, बस इसके लिए आपको कुछ बेसिक चीजों की जरूरत पड़ेगी। 
Editorial
Updated:- 2022-08-01, 08:30 IST

रेट्रो लुक की बात ही कुछ और है। अगर आप 70-80 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखेंगी तो आपको उनके फैशन सेंस में अतंर नजर आएगा। उस समय पोल्का डॉट, बैल बॉटम पैंट, हेयरबैंड और हाई पफ फैशन ट्रेंड में थे। बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस को रेट्रो लुक में देखा गया है। आप भी उनसे इंस्पायर होकर उनके लुक को कॉपी कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी और आप एकदम एक्ट्रेस जैसी दिखेंगी। चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रेट्रो लुक्स पर।

शिल्पा शेट्टी का रेट्रो लुक

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फैशन डीवा है। उनका स्टाइलिंग सेंस बेहद कमाल का है। वह हर लुक्स में रॉक करना जानती हैं। शिल्पा शेट्टी का यह रेट्रो लुक बेहद अमेजिंग है। उन्होनें ब्लैक पोलका डॉट वाली साड़ी पहनी है।

साड़ी के साथ उन्होनें ब्लैक ब्लाउज और काली चूड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होनें हाई बन बनाया है, जिसे उन्होनें स्कार्फ से सजाया है। रेड लिपस्टिक और लाइनर से उन्हें एकदम परफेक्ट रेट्रो लुक दे रहा है। आपको मार्केट में आसानी से पोल्का डॉट वाली साड़ी मिल जाएगी।

रेट्रो लुक में विद्या बालन

vidya balan retro look

बॉलीवुड की सबसे मंझी कलाकार विद्या बालन का फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। उनसे आप वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स तक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 70-80 के दशक की शर्ट बेहद अट्रैक्टिव होती थी।

विद्या ने भी चॉकलेट कलर की डॉटेड शर्ट पहनी है। इसके साथ उन्होनें खुले बाल और मैचिंग बड़े-बड़े गॉग्लस पहनें हैं।

ग्लॉसी लिप्स और छोटे से हूप्स ईयरिंग्स में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए पोल्का डॉट शर्ट खरीदें। इस तरह की शर्ट आपको सरोजनी मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

शर्ट के साथ आप चाहें तो कलरफुल पैंट भी पहन सकती हैं। बस खुले बाल, गॉगल्स लगाएं। आप चाहें तो हाई पफ के साथ पोनी बना सकती हैं।

ऐश्वर्या राय

aishwarya rai retro look

ऐश्वर्या राय का यह रेट्रो लुक बेहद अच्छा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उस समय पोल्का डॉट आउटफिट फैशन ट्रेंड था। इसलिए ज्यादातर एक्ट्रेस यही आउटफिट पहनती थीं। ऐश्वर्या ने भी ऑरेंज कलर की पोल्का डॉट शर्ट पहनी है। ओपन हेयर स्टाइल और गॉगल्स के साथ आईलाइनर ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:80 के दशक के ड्रेसिंग स्टाइल को आसानी से करें रिक्रिएट


पूजा हेगड़े

pooja hegde retro look

लाइनिंग शर्ट और पैंट एकदम परफेक्ट रेट्रो लुक है। इस आउटफिट में पूजा हेगड़े एकदम 70-80 के दशक की एक्ट्रेस लग रही हैं। उन्होनें ऑरेंज और ब्लू कलर की शर्ट पहनी है। इसके साथ उन्होनें पर्पल कलर की पैंट पहनी है। खुले बाल और पर्पल कलर का हेयरबैंड लगाया है। हुप्स ईयरिंग्स और विंग्ड लाइनर से उन्होनें अपने लुक को कंप्लीट किया है।(शॉर्ट स्कर्ट स्टाइलिंग आईडियाज)

इसे भी पढ़ें:अगर डिफरेंट स्टाइल में पहननी है ओवरसाइज्ड शर्ट तो देखें टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस के यह लुक्स

अगर आप भी पूजा हेगड़े के इस लुक को कॉपी कर चाहती हैं तो अपनी मनपसंद शर्ट पहनें। शर्ट के डिजाइन या प्रिंट से मैचिंग पैंट पहनें। इसके साथ आप चाहें तो पोनी बनाकर हेयरबैंड लगा सकती हैं। हुप्स की जगह आप कोई अन्य ईंयरिग्स पहन सकती हैं। डार्क लिपस्टिक लगाना न भूलें। लीजिए बन गईं आप 70-80 दशक की एक्ट्रेस।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।