सर्दियां आ गई हैं और साथ ही शादियों का सीजन भी आ गया है। दुल्हन के कपडे़ तो तैयार ही होंगे लेकिन क्या आप शादी में जाने को तैयार हैं? हमें शादी को लेकर एक ही चिंता होती है और वो है कपड़ों की। लेकिन आज हम आपकी इस दुविधा को कम करने वाले हैं। आज हम आपको भूमि पेडनेकर के वो फैशनेबल लुक दिखाने वाले हैं जिन्हें ब्राइडमेड्स शादी में कैरी कर सकती हैं।
Bridemades दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो भूमि पेडनेकर से लें फैशन इंस्पिरेशन
- Vidya Sharma
- Editorial
- Updated - 01 Dec 2022, 15:12 IST
1 व्हाइट स्टोन लहंगा
अगर आप अपनी बहन या दोस्त की शादी में व्हाइट लहंगा पहनती हैं तो बिलकुल प्रिंसेस की तरह लगेंगी। आप इस लहंगे में डीप हार्ट नेक वाला ब्लाउज भी बनवा सकती हैं। अगर आप इस लहंगे का ब्लाउज डिजाइन केप वाला रखती हैं तो बहुत ही सुन्दर लगेगा साथ ही आपको चुन्नी भी नहीं लेनी पड़ेगी।
2 धोती स्टाइल ऑउटफिट
आजकल दुल्हन की बहनें और सहेलियां खुद को सबसे अलग और सुंदर दिखाने के लिए अलग डिजाइन के कपड़ें पहन रही हैं। आप भी भूमि की ड्रेस की तरह ही कोई ऑउटफिट कैरी कर सकती है। आप इस तरह की ड्रेस के साथ शोल्डर चुन्नी भी कैरी कर सकती हैं और डिजाइनर लोंग श्रग भी कैरी कर सकती हैं।
3 फुल फ्लोरल प्रिंट साड़ी
फैशन चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए लेकिन साड़ी की जगह कोई नहीं ले सकता है। आप फ्लोरल प्रिंट वाली बनारसी या फिर ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। आजकल ऑर्गेंजा साड़ी बहुत ही चलन में है तो अगर आप चाहें तो यह साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
4 येलो एम्ब्रायडरी सिक्विन लहंगा
शादी में पीला रंग खूब खिलता है और यह शुभ भी होता है। भूमि द्वारा पहना मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे की तरह आप भी इसी सिक्विन डिजाइन वाला लहंगा कैरी कर सकती है। बाकि लहंगों की तुलना में एम्ब्रायडरी वाले लहंगे ज्यादा अच्छा लुक देते हैं इसलिए आप भी एम्ब्रायडरी वाला चुनें जो आपके शादी में आई बाकि लड़कियों से अलग और सुंदर दिखाएगा।
5 रेड नेट साड़ी
हम कितने भी फैशनेबल कपड़े पहन लें लेकिन सबसे अच्छा लुक हमारा सारी में आता है। आजकल दुल्हनें लाल और मेरून रंग के अलावा कई रंग के लहंगे पहनने लगी हैं। ऐसे में आप अपनी दुल्हन बहन या दोस्त के साथ लाल साड़ी में स्टेज में जाती है तो सब देखते रह जाएंगे। आप चाहें तो अपनी दोस्त के लेहनगे के लहंगे के कलर कंट्रास के हिसाब से भी साड़ी का रंग चुन सकती हैं।
6 रफल लहंगा साड़ी
आप अगर कुछ अलग पहनना चाहती है तो इस तरह की लहंगा साड़ी को कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में गाउन या लहंगा जैसी है लेकिन असल में यह रफल साड़ी है। इस तरह के नए फैशन को आप अपनी बेस्ट फ्रेंड और बहन की शादी में कैरी कर सकती हैं। आप इसका ब्लाउज स्ट्राइप वाला बनवा सकती हैं जो बहुत ही अच्छा लगेगा।
7 नाम वाली नेट साड़ी
अगर आप उन ब्राइडमेड्स में से हैं जो काफी लम्बे समय से अपनी बहन या दोस्त की शादी का बहुत ही लम्बे समय से इंतजार कर रही थी तो आप इस तरह की नाम वाली साड़ी को कैरी कर सकती हैं। आप अपनी दोस्तों के साथ मिलकर एक ही तरह की साड़ी में 'दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड' या फिर 'दुल्हन की छोटी या बड़ी बहन' भी लिखवा सकती हैं।
8 सिक्विन साड़ी
आजकल सिक्विन साड़ी बहुत ही फैशन में है और आप भी ऐसी ही साड़ी को अपनी बहन या दोस्त की शादी में कैरी कर सकती हैं। मार्किट में आपको सिक्विन साड़ी के कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे। आप सिक्विन साड़ी के साथ मेसी बन और हेयर एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। साथ ही आप स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करेंगी तो बहुत ही सुंदर लगेंगी।
आप अपनी खास की शादी में क्या पहन रही हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।