Saree Designs For Navratri 2024: नवरात्रि पर पहनें बांधनी साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

बांधनी साड़ी फेस्टिवल पर अच्छी लगती है। इसलिए आपको भी इनके नए डिजाइन को चैत्र नवरात्रि पर वियर कर सकती हैं। 

bandhani saree designs ideas

चैत्र नवरात्रि इस साल 9 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। ऐसे में हर किसी ने मां के आने की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। किसी ने उनके लिए कपड़े खरीदें हैं तो किसी ने अपने नौ दिन के लुक के लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप इस बार नवरात्रि में साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इस बार बॉर्डर डिजाइन नहीं बल्कि बांधनी प्रिंट साड़ी को वियर करना चाहिए। इसमें अच्छे डिजाइन को ट्राई करना चाहिए।

जरी वर्क साड़ी डिजाइन (Bandhani Saree Designs)

Zari work saree

इस बार नवरात्रि में आप जरी वर्क बांधनी प्रिंट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं। इसमें जो जरी वर्क होता है वो साड़ी के बॉर्डर पर होता है। जिससे साड़ी हैवी नजर आती है। साथ ही जो इसका ब्लाउज होता है उसकी स्लीव्स पर भी इसी डिजाइन को किया जाता है। इसके प्रिंट पर भी आपको इस तरह का डिजाइन मिल जाएगा। साड़ी हैवी होने की वजह से फेस्टिवल पर अच्छी लगती है। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। कलर और डिजाइन अपनी पसंद से लेने के लिए मार्केट से जाकर इस साड़ी की शॉपिंग कर सकती हैं।

प्रिंटेड बांधनी साड़ी (Printed Designs Bandhani Saree)

Printed saree designs

अगर आप वर्किंग हैं तो इसके लिए आप इस नवरात्रि में प्रिंटेड बांधनी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। प्रिंटेड साड़ी भी खरीदने से पहले आपको अपनी हाइट का ध्यान जरूर रखना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रिंट काफी सारे मिल जाएंगे। लेकिन यह तभी अच्छे लगेंगे जब आप अपनी हाइट का ध्यान रखकर इन्हें खरीदेंगी। इसमें आप कट वर्क बॉर्डर प्रिंटेड साड़ी भी खरीद सकती हैं। मार्केट से जाकर इसकी शॉपिंग करेंगी तो यह साड़ी आपको 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: रेडीमेड साड़ी को स्टाइल करने के लिए ये टिप्स आएंगी काम

रेडी टू वियर बांधनी साड़ी (Ready To Wear Saree Designs)

Ready To wear saree

साड़ी बांधने में आपको दिक्कत होती है तो इसके लिए आप रेडी टू वियर साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको बांधनी साड़ी के अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। साथ ही आपको इसे स्टाइल करने में समय भी कम लगेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 500 रुपये में मिल जाएगी। जिसे आप अच्छी एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इस बार नवरात्रि में बांधनी प्रिंट साड़ी को करें स्टाइल। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको अपना फैशन ट्रेंड बदलने का मौका भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: रेडीमेड साड़ी खरीदते समय इन गलतियों के कारण बिगड़ सकता है आपका लुक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP