herzindagi

NIRF Ranking 2022: जानें अपने देश की टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में

बदलते समय के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आया है। 15 जुलाई 2022 को भारत की NIRF ने टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की। बता दें कि हर साल NIRF द्वारा रैंक और स्कोर अनुसार यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें भारत की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज के नाम शामिल हैं। इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना किसी भी छात्र के लिए सपने से कम नहीं होता है।  आज के आर्टिकल में हम आपको भारत की टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में बताएंगे, जहां एडमिशन लेने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं इन यूनिवर्सिटीज के बारे में-

Pragati Pandey

Editorial

Updated:- 16 Jul 2022, 18:07 IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर:

Create Image :

IISC यूनिवर्सिटी को साल 2022 में NIRF की लिस्ट में टॉप का स्थान मिला। यह यूनिवर्सिटी 1909 में जमशेदजी टाटा के सक्रिय समर्थन से शुरू की गई। ‘टाटा संस्थान’ के रूप में जाना जाता है। 

कोर्स-

यह यूनिवर्सिटी साइंस, इंजीनियरिंग, डिजाइन और मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध है। साल 1958 में इस डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा और 2018 में इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा दिया गया था।

जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें- 

https://iisc.ac.in/

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद यूनिवर्सिटी, तेलंगाना

Create Image :

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद तेलंगाना भारत में स्थित है। यह एक प्रतिष्ठित पब्लिक सेंट्रल रिसर्च यूनिवर्सिटी है। NIRF ने इस यूनिवर्सिटी को 10वां स्थान दिया गया है। 

तो ये थी देश की टॉप 10 टॉप यूनिवर्सिटी जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- wikipedia and google searches

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली:

Create Image :

JNU यूनिवर्सिटी भारत में स्थित एक पब्लिक केंद्रीय प्रमुख शोध विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1969 में हुई थी और JNU विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया है। NIRF को इस लिस्ट में 2 स्थान दिया गया है।

कोर्स-

M.Sc-Ph.D, MA- History, MA-Arabic, MA in arts, MA in chinese

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर करें-

https://www.jnu.ac.in/main/

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली:

Create Image :

जामिया मिलिया इस्लामिया भारत में स्थित एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। 1920 में ब्रिटिश राज के दौरान अलीगढ़, संयुक्त प्रांत में स्थापित किया गया। साल 1935 में ओखला, दिल्ली में स्थापित किया गया। साल 2022 में इस यूनिवर्सिटी को 3सरा स्थान दिया गया है।

अधिक जानकारियों के लिए जाएं वेबसाइट पर-https://www.jmi.ac.in/

जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता

Create Image :

यह यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल में स्थित एक पब्लिक तकनीकी यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी बंगाल तकनीकी संस्थान के रूप में स्थापित किया गया। जिसके बाद 1955 में इसे जादवपुर यूनिवर्सिटी में परिवर्तित कर दिया। साल 2002 में NIRF के द्वारा इस यूनिवर्सिटी को चौथा स्थान दिया गया है। 

 अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर

http://www.jaduniv.edu.in/

अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

Create Image :

अमृता विश्व विद्यापीठम भारत में प्राइवेट डीम्ड यूनिवर्सिटी है। वर्तमान में इसकी ब्रांच तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के भारतीय राज्यों में 16 घटक स्कूल के साथ इसके 7 परिसर मौजूद हैं। इस कॉलेज मुख्यालय एत्तिमदई, कोयंबटूर और तमिलनाडु में है। इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत 1994 में माता अमृतानंदमयी देवी द्वारा अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, कोयंबटूर के उद्घाटन के साथ की गई थी। साल 2022 में इस यूनिवर्सिटी को 5वां स्थान दिया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए जाएं-

https://www.amrita.edu/

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी

Create Image :

काशी हिंदू विश्वविद्यालय भारत के पूर्व में सेंट्रल हिंदू कॉलेज में स्थित है। इसकी स्थापना 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय, दरभंगा के महाराजा रामेश्वर सिंह, बनारस के महाराजा प्रभु नारायण सिंह, सुंदर लाल और ब्रिटिश थियोसोफिस्ट और होम रूल लीग की संस्थापक एनी बेसेंट ने संयुक्त रूप से की थी। साल 2022 में इस यूनिवर्सिटी में 6ठा स्थान मिला।

अधिक जानकारियों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.bhu.ac.in/

मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल

Create Image :

मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन भारत के मणिपाल में स्थित एक प्राइवेट डीम्ड यूनिवर्सिटी है। यहां पर 350 से अधिक कोर्स उपलब्ध है और भारतीय विश्वविद्यालयों में इसे 7 वां स्थान मिला है।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://manipal.edu/mu.html

इसे भी पढ़ें- UPSC Aspirant को कितनी बार मिलता है परीक्षा में बैठने का मौका, जानें क्या है Age Limit

कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता

Create Image :

कलकत्ता यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल भारत में स्थित एक सर्वोच्च पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। बता दें कि साल 2022 में NIRF द्वारा 8वां स्थान दिया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए जाएं लिंक पर क्लिक करें-

https://www.caluniv.ac.in/

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर

Create Image :

यह यूनिवर्सिटी वेल्लोर में काटपाडी में स्थित एक प्राइवेट डीम्ड यूनिवर्सिटी है। जिसके परिसर वेल्लोर और चेन्नई में परिसर स्थित है। साथ ही अमरावती और भोपाल में इसके सहयोगी यूनिवर्सिटी हैं। इस यूनिवर्सिटी को 9वां स्थान मिला है। 

अधिक जानकारी के लिए जाएं आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर क्लिक-

https://vit.ac.in/

इसे भी पढ़ें- भारत की सबसे महंगी यूनिवर्सिटीज के बारे में जानें

Which Is Number 1 University In India|भारत की टॉप यूनिवर्सिटी|NIRF Ranking 2022 | top universities and colleges of india nirf ranking2022 | Herzindagi