गर्मी में होंठ फटते हैं तो नारियल तेल लगा लो।
बाल झड़ते हैं तो नारियल तेल लगा लो।
एड़ियां फट रही हैं तो नारियल तेल लगा लो।
सारी समस्याओं का एक समाधान होता है- नारियल तेल। इसलिए तो लोग नारियल तेल के ऊपर आंख बंद कर भरोसा करते हैं।
नारियल तेल एक चमत्कारी तेल की तरह होता है जिसके गुणों के बारे में हर कोई जानता है और हर कोई इसे इस्तेमाल भी करता है। बाल, चेहरे और हेल्थ के लिए नारियल तेल एक गुणकारी तेल माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नारियल खाने के भी कई सारे फायदे होते हैं।
वैसे तो नारियल मंगल कार्यों में चढ़ाने के लिए यूज़ किया जाता है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल खुद को हेल्दी रखने के लिए भी कर सकती हैं। खासकर तो अगर आप रोज सोने से पहले नारियल की गिरी खाएंगी तो आपको हैरान कर देने वाले फायदे मिलेंगे।