Expert Tips: क्या आप जानती हैं खाली पेट छाछ पीने के ये 10 फायदे

अगर आप गर्मियों में छाछ का सेवन करती हैं तो इसके खाली पेट सेवन करने के फायदों के बारे में जरूर जान लें।
Samvida Tiwari

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है अपने आपको हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखना। इसलिए इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कई तरह के पेय कार्बोनेटेड पानी, शीतल पेय आदि होने के साथ स्वस्थ और पौष्टिक भी होने चाहिए। इस मौसम में सबसे प्रसिद्ध ग्रीष्मकालीन पेय में से एक है छाछ। छाछ का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद तो होता ही है ये स्वाद में भी लाजवाब होता है। गर्मियों के मौसम में छाछ व्यापक रूप से पसंद किया जाता है और लोग इसे अपनी डाइट में मुख्य रूप से शामिल करते हैं।

कई लोग इसे सुबह नाश्ते के साथ लेना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे रात के खाने के साथ पीते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि छाछ पीने का सबसे अच्छा समय कब का है? आइए हम आपको बताए हैं कि छाछ के सेवन के लिए सबसे अच्छा समय सुबह यानी खाली पेट होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से यह पाचन में सहायता करती है, चयापचय में सुधार करती है और इस भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखती है। आइए फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा  से जानें खाली पेट छाछ पीने के कुछ अन्य फायदों के बारे में।  

1 पेट की जलन कम करें

अगर आपके पेट में दर्द या एसिडिटी की समस्या हो तो छाछ का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता हैं। नियमित रूप से छाछ को खाली पेट पीने से इस समस्या से जल्द ही निजात पाया जा सकता है। यह पेट की जलन को कम करने में भी मदद करता है।  

 

10 सीने की जलन कम करे

यदि आपको सीने में जलन जैसी कोई भी समस्या है तो छाछ का खाली पेट सेवन करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें आप भुना पिसा जीरा मिलाकर पाचन क्रिया को भी ठीक कर सकती हैं।

इस प्रकार छाछ का खाली पेट सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए इसे अपनी नियमित डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

2 डिहाइड्रेशन कम करें

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या एक आम समस्या है। लेकिन खाली पेट छाछ पीने से जहां एक तरफ डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिलता है वहीं इस ड्रिंक में थोड़े किचन के मसाले जैसे अजवाइन और काला नमक मिलाकर पीने से पाचन भी दुरुस्त होता है।

3 पोषण से भरपूर

कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर छाछ का सेवन शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इसका खाली पेट सेवन करने से शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलती है।

4 दस्त की समस्या कम करे

यदि आपको दस्त को समस्या है तो खाली पेट एक कप छाछ लें और उसमें आधा चम्मच अदरक का चूर्ण मिलाकर इसके स्वाद को बढ़ाएं। इसका सेवन दिन में कई बार किया जा सकता है जिससे दस्त की वजह से शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

 

5 वजन नियंत्रित करे

खाली पेट एक गिलास छाछ का सेवन शरीर के वजन और  कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, छाछ में सक्रिय प्रोटीन में एक एंटीकैंसर, जीवाणुरोधी और एंटीवायरस की प्रभावकारिता होती है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है।

 

6 पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाए

यदि आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या है तो इसकी दवा की जगह खाली पेट छाछ का सेवन करें। यह पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ पाचन को ठीक करने में मदद करती है। छाछ पेट को ठंडा रखने और पेट के एसिड को बेअसर करने के लिए सबसे अच्छा पेय है।

7 त्वचा को ग्लोइंग बनाए

छाछ में विटामिन- बी, प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करके त्वचा को भीतर से साफ़ करने में मदद करती है। यही नहीं छाछ का इस्तेमाल अन्य कई त्वचा समस्याओं जैसे मुहांसों, रिंकल्स आदि को कम करने के लिए भी किया जाता है।

8 ह्रदय को स्वस्थ रखे

उच्च रक्तचाप से खुद को बचाने का एक आसान तरीका नियमित रूप से छाछ पीना है। डाइट एक्सपर्ट्स बताते हैं कि छाछ को खाली पेट पीने से उच्च रक्तचाप के खतरे को कम किया जा सकता है और ये शरीर की धमनियों को मजबूती प्रदान करती है।

9 लीवर के लिए फायदेमंद

छाछ में ग्लोब्यूल मेम्ब्रेन बटरफैट या एमएफजीएम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए प्रभावी है। खाली पेट छाछ का सेवन शरीर को हृदय रोग से बचाता है और लीवर के लिए लाभदायक है। ये लिवर की कई समस्याओं को कम करने में मदद करती है।

 

Buttermilk Health Benefits Diet & Nutrition Expert tips