बच्चे को पढ़ाई में बनाना है तेज तो ये पांच चीजें उन्हें दिन में जरूर खिलाएं

हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ने में तेज हो। बच्चों को पढ़ने में तेज बनाने के लिए उन्हें रोज ये 5 चीजें जरूर खिलाएं।
Gayatree Verma

हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ने में तेज हो। लेकिन आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में बच्चों के सामने ध्यान भटकाने वाली चीजें ही होती हैं। आज बच्चों के पास मोबाइल फोने है, वीडियो गेम है, टीवी है, मूवीज़ देखने के लिए वेबसाइट्स हैं... ऐसे में बच्चों का पढ़ाई में कैसे मन लगेगा? 

अगर आप भी अपने बच्चे के पढ़ाई को लेकर चिंतित रहती हैं तो आज से उन्हें खाने में ये 5 चीजें जरूर खिलाएं। इन  5 चीजों को खाने से बच्चे का दिमाग तेज बनेगा और उनका पढ़ाई में भी मन लगेगा। ये रहीं वे 5 चीजें- 

  1. बादाम वाला दूध 
  2. सेब 
  3. अनार
  4. दही
  5. मछली

1 बादाम वाला दूध

दिमाग को तेज बनाने के लिए बादाम रोज खाने की सलाह हर विशेषज्ञ देते हैं। इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है और दिमाग तेज बनता है। दूध में सारे पोषकतत्व होते हैं जो आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। जब आप इन दोनों चीजों को साथ में मिला देती हैं तो इससे इसका फायदा बढ़ जाता है। इसलिए रोज बच्चों को सुबह-सुबह एक ग्लास बादाम वाला दूध पिलाएं। इससे बच्चे हेल्दी रहेंगे और उनका दिमाग तेज बनेगा। इसके अलावा यह वजन भी कंट्रोल में रखता है और दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।  

2 सेब

कई बार बच्चे पढ़ाई में तो तेज होते हैं लेकिन वह हेल्दी नहीं होते हैं तो उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए बच्चों का फीजिकली और मेंटली हेल्दी रहना भी जरूरी है। इसके लिए अपने बच्चे को रोज सुबह एक सेब दें। जैसा कि आपको मालूम है कि रोज एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूर नहीं पड़ती है। यह बात सच है। इसलिए रोज सुबह बादाम दूध के साथ एक सेब बच्चे को काटकर खाने के लिए दें। सेब बिना छीले खाने के लिए दें। छीलकर सेब खाने से उसके सारे पोषकतत्व निकल जाते हैं। 

3 अनार

अनार में आयरन काफी होता है जो हीमोग्लोबिन की संख्या को खून में बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन खून में ऑक्सीजन लाता है। इस कारण हर किसी को रोज अनार खाना चाहिए। इससे मस्तिष्क में खून की कमी नहीं होती है और बच्चे का मन पढ़ाई में लगता है। 

4 दही

दही गुड बैक्टीरियाओं बनता है जिसके कारण ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है।

5 मछली

मछली में लो फैट और बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रछूर मात्रा में होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मछली का सिर खाइए। इससे दिमाग तेज बनता है। 

इन सारी चीजों को रोज खाएं। मछली सप्ताह में कम से कम तीन से चार बार खाएं। इससे दिमाग तेज बनेगा। 

करियर ग्रोथ बच्चों की डाइट बादाम वाला दूध Badam milk Genius child