नवरात्र में 9 दिनों तक 9 देवियों की पूजा की जाती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि हर देवी के भोग का प्रसाद होता है खास। अगर आप हर दिन के हिसाब से देवी मां को लगाएंगी भोग तो आपके मन की मुरादें हो सकता है उन तक जरूर पहुंच जाए।
पूजा-पाठ सब विश्वास की बाते हैं और इन्ही विश्वास के आधार पर नवरात्रों में मां के 9 रूपों की अलग-अलग दिन पूजा की जाती है। हर दिन जिस माता की पूजा होती है उन्हें उनकी पसंद के खाने का भोग लगाया जाता है जिसे भोग लगाने के बाद लोग प्रसाद के रूप में खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस दिन माता को कौन सा भोग लगाना चाहिए। नवरात्र की 9 देवियां, शक्ति के 9 स्वरुप की प्रतीक हैं। इन्हीं शक्ति के 9 स्वरुप को पाकर, आप जीवन में सुख समृद्धि से लेकर यश,कीर्ति और भौतिक संसाधन हासिल कर सकते हैं।
अगर आप नवरात्रों में माता को हर दिन ये खास भोग लगाएंगे तो आपको भक्ति करने में और भी आनन्द महसूस होगा। अगर आप ये नहीं जानती कि कौन सी माता के लिए भोग में कौन सा प्रसाद बनाना है तो हम आपको ये बता रहे हैं।