शहद एक हेल्दी चीज मानी जाती है जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है। महिलाएं खुद को पतला और बच्चों का दिमाग शार्प बनाने के लिए शहद अपने किचन में जरूर रखती हैं। लेकिन कुछ लोगों को शहद खाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इसलिए वे किसी भी चीज के साथ शहद खा लेती हैं। जबकि कुछ चीजों के साथ शहद खाना जहर समान होता है। स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय (एसपीपीसी) योग अनुसंधान केंद्र की डॉ. दिव्या कहती हैं कि शहद को गर्म पानी के साथ कभी नहीं खाना चाहिए। घी के साथ भी शहद नहीं लेना चाहिए। ऐसी ही कई अन्य चीजें हैं जिनके साथ शहद खाने का उल्टा असर होता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। मछली, घी और चीनी के साथ शहद बिल्कुल भी नहीं खाएं।
इन सारी चीजों के बारे में यहां विस्तार से जानिए।