मन मोह लेगी भारत के 10 सुंदर गार्डन्स की खूबसूरती, आप भी जानें

भारत में ऐसे कई खूबसूरत बाग हैं, जहां आप घूमने जा सकती हैं। कभी दिल्ली या उसका आसपास के बागों से मन भर गया हो, तो इन शहरों का रुख करके देखें।
Ankita Bangwal

दिल्ली के फेमस मुगल गार्डन से लेकर, चंडीगढ़ के रॉक गार्डन तक, भारत में ऐसे कई बाग हैं, जो अपने चार्म, अपनी खूबसूरती और यूनीकनेस के लिए जाने जाते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें बागों में घूमना और सैर करना पसंद है, तो आप भारत के इन बागों का मुआयना कर सकती हैं। तमाम शहरों में एक से बढ़कर एक ये बाग बहुत लोकप्रिय हैं। सभी का अपना इतिहास और अपनी कहानी है। लॉकडाउन के बाद, अगर अपनी लिस्ट में कोई बाग शामिल करना चाहें, तो हमारी इस लिस्ट को देख सकती हैं। भारत के इन सुंदर बागों के बारे में पढ़ सकती हैं और अलगी ट्रिप के लिए इन बागों को फाइनल कर सकती हैं। चलिए देखें, भारत के 10 खूबसूरत बागों की सूची।

1 मुगल गार्डन, दिल्ली

दिल्ली के मुगल गार्डन के बारे में तो आप जानती ही होंगी। इस गार्डन में फूलों की तमाम वैरायटीज हैं। यह गार्डन साल में सिर्फ एक बार खुलता है। इसकी खासियत यह है कि यहां हर गुलाब को किसी जाने-माने व्यक्ति का नाम दिया गया है। फूलों के बगीचे के अलावा यहां बोंसाई और कैक्टस का बगीचा भी है।

10 शालीमार बाग, श्रीनगर

यह मुगल गार्डन्स में सबसे बड़ा और लोकप्रिय बाग़ है। प्रेम के बाग की उपाधि से मशहूर इस बाग़ को रॉयल गार्डन भी कहा जाता है। यह बगीचा फारसी व मुगल शैली में बना एक बेहतरीन पहाड़ी बगीचा है। इस में चार सीढ़ीदार लॉन हैं, जिनमें सबसे ऊपरी लॉन सदियों पहले केवल मुगल शासकों और उनकी रानियों के लिए बनाया गया था।

 

Image Credit : freepik, unsplash, wikipedia, shutterstock & @katyalnikhiltwitter

2 रॉक गार्डन, चंडीगढ़

चंडीगढ़ स्थित यह रॉक गार्डन एक मूर्तिकला उद्यान है। इसे नेक चंद रॉक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह गार्डन इको-टूरिज्म का बहुत बड़ा उदाहरण है। मूर्तियों को स्क्रैप्स से जैसे टूटे कांच, चूड़ियां, टाइल्स, क्रॉकरी मार्बल्स से बनाया गया है। इसी तरह का एक गार्डन केरल में भी स्थित है।

3 हैंगिंग गार्डन, मुंबई

मुंबई में हैंगिंग गार्डन को फिरोजशाह मेहता गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह गार्डन कमला नेहरू पार्क के ठीक सामने, मालाबार हिल पर स्थित है। कमाल की बात यह है कि यहां से आप डूबते हुए सूरज के साथ-साथ अरब सागर को भी निहार सकती हैं। इसके अलावा, यहां हेजेस को जानवारों के आकार में बनाया गया है, जो बच्चों को खूब लुभाता है।

4 लोधी गार्डन, दिल्ली

लोधी गार्डन के पर्यटन स्थलों में देखने के लिए ऐतिहासिक कब्र के अलावा भी कई स्मारकों को देखा जा सकता हैं। इंडो-इस्लामिक शैली में निर्मित, इसका केंद्रीय गुंबद एक अष्टकोणीय डिजाइन है। यहां एक खूबसूरत 16 वीं सदी का पत्थर का पुल है, जिसे अथापुला या आठ पियर ब्रिज, के नाम से जाना जाता है।

5 इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर

सुंदर डल झील की पृष्ठभूमि में स्थित, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन भारत में अपनी तरह का एक अनूठा उद्यान है। यह श्रीनगर में जबरवान रेंज की तलहटी में स्थित है। यह एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के रूप में प्रसिद्ध है। कहा जाता है यहां ट्यूलिप फूलों की 48 वैरायटीज पाई जाती हैं।

6 मेहताब बाग, आगरा

आगरा में ताजमहल परिसर में स्थित, मेहताब बाग भारत के सबसे आकर्षक मुगल उद्यानों में से एक है। उर्दू में मेहताब बाग का शाब्दिक अर्थ 'चांदनी उद्यान' है। मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाया गया चौकोर आकार का बगीचा ताजमहल का शानदार नजारा पेश करता है।

7 लालबाग बोटेनिकल गार्डन, बेंगलुरू

यह उद्यान भारत के सबसे शानदार उद्यानों में से एक है। इससे हैदर अली द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने 18 वीं शताब्दी के दौरान मैसूर राज्य पर शासन किया था। एक विशाल कांच की कंजरवेटरी और 3000 मिलियन वर्ष पुरानी बड़ी ग्रेनाइट चट्टान पार्क के प्रमुख आकर्षण हैं। ग्रेनाइट चट्टान, जिसे लालबाग चट्टान के नाम से भी जाना जाता है, एक भूवैज्ञानिक स्मारक है।

8 फूलों की घाटी, चमोली

उत्तराखंड में राजसी हिमालय पर्वतमाला में बसा, फूलों की घाटी भारत के सबसे खूबसूरत उद्यानों में से एक है। 1937 में एक महान खोजकर्ता और पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ ने इस अल्पाइन घाटी की खोज की थी, उससे पहले तक लोगों को इसके बारे में नहीं पता था। यह एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

9 चौबटिया गार्डन, रानीखेत

सेब के बागों के लिए जाना जाने वाला यह बगीचा अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है। इसके अलावा, खूबानी, सेब, आलूबुखारा और आड़ू जैसे फलों का बड़ा बाग है। चौबटिया को वनस्पति उद्यान और फलों के बाग के स्थान के रूप में जाना जाता है जो इस क्षेत्र में पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Rock garden Mughal Garden Travel in India National Rose Garden