पंजाबी खाना और पहनावा तो पूरी दुनिया में मशहूर है। नॉर्थ इंडिया में अगर खाने का असली स्वाद आपको चखना है तो आप कोई भी पंजाबी फूड खा सकती हैं। मक्के की रोटी सरसों का साग ही नहीं बल्कि दाल मक्खनी, लस्सी, अमृतसरी कुल्चा जैसे खाने की की वैरायटी आपको दुनिया भर के हर बड़े इंडियन रेस्टोरेंट में मिलेंगीं। इतना ही नहीं आप इनका स्वाद हर शादी और बड़ी पार्टी में भी आसानी से चख सकती हैं।
इंडिया में किसी भी राज्य में शादी हो रही हो लेकिन आपको वहां पर दाल मक्खनी से लेकर शाही पनीर और जीरा राइस ना मिलें ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
वैसे तो शायद ही कोई होगा जिसे इंडिया के पंजाब राज्य के खाने के बारे में ना पता हो लेकिन अगर आप भी उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं तो हम आपको पंजाबी खाने के बारे में बता रहे हैं। अगर आप पंजाबी गानों के, पंजाबी बोली के, पंजाबी पहनावे की फैन हैं या उसे पसंद करती तो आपको पंजाबी खाना भी जरूर पसंद होगा।
ऐसे भी कई लोग होंगे जिन्हें ये तो जरूर पता होगा कि दाल मक्खनी, लस्सी, शाही पनीर ये सब इंडियन खाने हैं लेकिन ये सब इंडिया के पंजाब राज्य के सबसे मशहूर खाने की थाली है आपको ये भी जरूर पता होना चाहिए।
खासियत- पंजाबी खाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें बहुत सारा मक्खन और मसाले होते हैं। आपको सादी सी रोटी भी देसी घी लगाकर परोसी जाती है। सरसों के साग में सफेद मक्खन होता है तो शाही पनीर में काजू और सूखे मेवों की ग्रेवी। तो आइए आपको बताते हैं कि आप अगर पंजाबी खाने की थाली का ऑर्डर दे रही हैं तो आपको खाने के लिए क्या क्या मिलेगा।