herzindagi

कैसा दिखता है बिना दीवार और छत वाला आलीशान होटल ?

देखिए इस बिना दीवार और छत वाले आलीशान होटल का नजारा।

Kirti Jiturekha Chauhan

Updated:- 2017-11-17, 18:33 IST

स्विट्जरलैंड को ज्यादातर लोग यश चोपड़ा की फिल्मों की शानदार लोकेशन के तौर पर ही जानते हैं या फिर कालेधन को छिपाये जाने की जगह के तौर पर लेकिन यूरोप का यह स्वर्ग और भी कई बातों के लिए मशहूर है।

स्विट्जरलैंड में कई खूबसूरत जगहें हैं और साथ ही कुछ जीजें ऐसी हैं जो केवल यही मिलती हैं। जैसे स्विट्जरलैंड अपनी चॉकलेट के लिए जाना जाता है। बर्न में सात अरब टोबलेरोन चॉकलेट बार हर साल बनाई जाती है और यह चॉकलेट अपने तिकोने प्रिज्म आकार के लिए बहुत मशहूर है। ऐसी ही और भी बातें हैं जो केवल स्विट्जरलैंड में मिलती हैं या फिर दिखाई देती हैं जैसे ‘Null Stern’ होटल।

स्विटज़रलैंड की खूबसूरती को लेकर आपने कई बातें सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि यहां एक ऐसा होटल है जो अन्य सभी होटल्स से बहुत ही अलग है। बिना दीवार और छत वाले होटल के बारे में कभी आपने सुना है या फिर देखा है अगर नहीं देखा है तो आप इस वीडियो को देख समझ जाएंगे कि सच में स्विज़रलैंड का यह होटल अन्य सभी होटल्स से बहुत ही अलग है।

बहुत ही अलग है यह होटल

‘Null Stern’ एक ऐसा होटल है जहां ना छत है और ना दीवार। यहां से आपको बेहद ही खूबसूरत प्राकृतिक नजारा नजर आता है। स्विटज़रलैंड के ‘Null Stern’ होटल के बारे में और अधिक बातें जानने के लिए वीडियो देखिए। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि सच में यह होटल अन्य सभी होटल्स से बहुत अलग है।

Credits:

Editor: Anand Sarpate

Producer: Rohit Chavan

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

    switzerland null stern hotel travel destination