herzindagi

अब मुंबई के बीचों बीच आप कर सकती हैं परफेक्ट डिनर डेट

ऐसा कहा जाता है कि यह शहर कभी भी सोता नहीं है। हर दिन इस शहर में कुछ नया कुछ नया होता है और इस बार इस शहर में एक ऐसा रेस्टोरेंट ऑपन हुआ है जहां बैठकर आप कुछ अलग ही महसूस करेंगी।

Kirti Jiturekha Chauhan

Updated:- 2018-01-31, 19:13 IST

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह शहर कभी भी सोता नहीं है। हर दिन इस शहर में कुछ नया कुछ नया होता है और इस बार इस शहर में एक ऐसा रेस्टोरेंट ऑपन हुआ है जहां बैठकर आप कुछ अलग ही महसूस करेंगी।

जी हां, इस रेस्टोरेंट में बैठकर आप अलग ही महसूस करेंगी क्योंकि यह रेस्टोरेंट मुंबई के बीचो-बीच समुद्र पर बना हुआ है। हम यहां बात कर रहे हैं आर्क डेक बार (ARK Deck Bar) की। यह ऐस ऐसा रेस्टोरेंट है जो समुद्र के बीचो-बीच है इसलिए यह जगह अपने लाइफ पार्टनर के साथ डेट करने के लिए परफेक्ट जगहों की लिस्ट में से एक भी हो जाती है।

क्या है आर्क डेक बार की खासियत

वैसे तो समुद्र के बीचो-बीच किसी रेस्टोरेंट का होना अपने आप में एक खासियत है पर इस रेस्टोरेंट में ऐसा और भी बहुत कुछ हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

आर्क डेक समुद्र के किनारे से 1.5 किलोमीटर तक अंदर है और आपको यहां आने से पहले रिजर्वशन कराना होगा। जी हां, इस रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए आपको पहले से प्लान बनाना होगा।

कैसे पहुंचना है आर्क डेक बार

इस रेस्टोरेंट तक पहुंचने के लिए आपको सिर्फ बांद्रा सी लिंक तक पहुंचना है। जहां से एक स्पीड बोट आपको आर्ट डेक के मुख्य बोट तक लेकर जाएगी। आर्ट डेक में रेस्टोरेंट के तीन अलग-अलग लेवल है, एक है सीट डाउन रेस्टोरेंट, दूसरा डेक बार और तीसरा प्राइवेट डायनिंग स्पेस है।

कुछ दिनों बाद यहां रहने के लिए लग्जरी रूम्स भी उपल्बध होंगे। यहां से आप सी लिंक का खूबसूरत नजारा भी देख सकती हैं और इतना ही नहीं आपको समुद्र में डॉल्फिन भी दिख सकती हैं।

आपकी परफेक्ट डेट के लिए एकदम सही जगह है ना...

Credits

Producer: Rohit Chavan

Editor: Anand Sarpate

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।