मेरी फ्रेंड नेहा और मैनें नर्सरी से लेकर कॉलेज तक साथ में पढ़ाई की है। अगर by looking देखा जाए तो वह बहुत सुंदर है। जो हमारे कॉमन फ्रेंड्स हैं वो उसे प्रियंका चोपड़ा कहते हैं। लेकिन उसमें कमी सिर्फ इतनी है कि नेहा की आंखें बचपन से काफी कमजोर हैं। जिसकी वजह से कुछ लोग उसे चश्मिश, बैट्री, चार आंख, अंधी, बदसूरत और भद्दी कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं। शुरू शुरू में तो उसे ये सब सुनकर बहुत अजीब लगता था। लेकिन अब तो ये सुननाा उसकी एक आदत बन गई है।
'मुझे आज भी वो दिन याद है जब हम इंग्लिश का लैक्चर ले रहे थे और नेहा किसी सवाल का जवाब दे रही थी। लेकिन unfortunately उसका जवाब गलत निकला। तभी क्लास के एक लड़के ने दबी आवाज में कहा— ओए! चश्मिश चल बैठ जा।' ये बात नेहा को इतनी heart हुई कि वो दिन है और आज का दिन है नेहा ने अपनी कमजोर आंखों को अपनी ताकत बना लिया है। उसने ये फैसला किया है कि आखिर मुझमें ऐसी कौन सी कमी है जो मैं डर के रहूं? जो काम सब लोग कर रहे हैं वो मैं भी कर रही हूं। फिर औरों में और मुझमें फर्क क्या है? नेहा का अब कहना है कि ऐसा सोचना गलत है कि चश्में के साथ लड़कियां ग्लैमरस लुक नहीं पा सकती। बल्कि अब तो नेहा ने अपना लुक पूरी तरह चेंज कर लिया। उसने जिन टिप्स को अपनाया वो आपके साथ शेयर कर रही हूं। जो लड़कियां चश्मा पहनती हैं उन्हें भी नेहा के ये टिप्स जरूर ट्राई करने चाहिए।