हर महिला का सपना होता है कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत हो और इसके लिए उनकी अच्छी तरह से केयर करना जरूरी है। बालों की केयर करने के लिए जहां महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं कई सारे उपाय भी करती हैं लेकिन बालों को केयर करने के लिए सिर्फ प्रोडक्ट्स और उपायों का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है बल्कि कुछ बातों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस आर्टिकल में हम बालो की केयर करने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं और इन टिप्स को फॉलो करने से आपके बाल लंबे , घने और खूबसूरत हो सकते हैं।।
बालों पर करें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल
बालों को धोने से पहले आप इनके ऊपर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को वॉश करने से पहले आप दही बालों पर अप्लाई कर सकती हैं। दही में कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण बालों के लिए फायदेमंद हैं। दही के अलावा आप बालों पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी में कई औषधी गुण होते हैं और ये सभी गुण बालों के लिए फायदेमंद हैं। बालों को धोने से पहले आप मुल्तानी मिट्टी लगाएं। वहीं इसे बालों अप्लाई करने के बाद आधे घंटे बाद अच्छी तरह से हेयर वॉश कर लें।
नोट : इन चीजों का इस्तेमाल करने के बाद बालों को अच्छी तरह से शैंपू से धो लें और इसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
यह भी पढ़ें-Hair Care Tips: सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए इन 2 तरीकों से घर पर बनाएं ये हेयर मास्क
इन चीजों से बना हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
बालों को हेल्दी रखने के लिए जहां इनकी साफ-सफाई करना जरुरी हैं तो वहीं बालों इन्हें पोषण देना भी जरुरी हैं। बालों को पोषण देने के लिए आप नेचुरल चीजों से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। बालों को धोने से पहले आप नेचुरल चीजों से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके लिए आप एक्सपर्ट इ मदद भी ले सकती हैं ।
नोट : हेयर मास्क का इस्तेमला करने के बाद भी बालों को अच्छी तरह से धो ले।
इस आर्टिकल एम् बताई गयी टिप्स को फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुरु लें।
यह भी पढ़ें-DIY Hair Mask: रूखे बालों को घना और मुलायम बनाने के काम आएगा यह हेयर मास्क
अगर आपको फ्रिजी बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
Image credit : Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों