गर्ल्स के बीच दोस्ताना बहुत ज्यादा होता है। वो हर चीज शेयर करती हैं। ब्वॉयफैंड से जुड़ी बातों से लेकर ड्रेस तक। यहां तक की गर्ल्स मेकअप का सामान भी शेयर कर लेती हैं। जो कि नहीं करने चाहिए। चीजों को शेयर करना अच्छी आदत है... लेकिन हर चीज की अति बुरी होती है। इसलिए ज्यादा चीजों को शेयर करना भी बुरा ही होता है। खासकर तो तब जब आप अपनी मेकअप की चीजों को दूसरों के साथ शेयर करती हैं। जबकि हर लड़की अपना मेकअप का सामान अपनी बेस्ट फ्रैंड के साथ जरूर शेयर करती हैं।
मेकअप का सामान एक-दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप मेकअप शेयर भी करती हैं तो उनमें से कुछ जो जरूरी चीजें हैं जिन्हें हमेशा अलग रखना चाहिए और दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।