herzindagi
side effects of gel nail paints

जेल नेल पॉलिश लगाने से हो सकते हैं ये 3 नुकसान

अगर आपको अपने नाखूनों पर जेल नेल पॉलिश लगाना काफी अच्छा लगता है तो पहले आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लेना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-06-22, 16:35 IST

अपने नेल्स को खूबसूरत दिखाने के लिए हम सभी कई तरीके अपनाते हैं। मसलन, तरह-तरह के नेल पेंट कलर की मदद से नेल आर्ट करवाना हम सभी को अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, नेल पेंट में भी हम कई तरह की वैरायटी को चुनते हैं।

इन दिनों जेल नेल पेंट का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। ये सामान्य नेल पॉलिश की तुलना में अधिक लंबे समय तक चलते हैं और इसलिए अधिकतर महिलाएं इसे करवाना पसंद करती है। इतना ही नहीं, जेल नेल पॉलिश तुरंत सूख जाती है, इसलिए आपको पॉलिश के स्मज होने या फिर खराब होने की कोई चिंता नहीं होती है।

हो सकता है कि आप भी अक्सर अपने नेल्स पर जेल नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हों। लेकिन अगर बार-बार जेल मेनीक्योर किया जाता है तो इससे आपको कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आपको नाखून कमजोर हो सकते हैं या फिर टूट सकते हैं।

इतना ही नहीं, हार्श केमिकल्स के कारण किसी को रिएक्शन भी हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि जेल मेनीक्योर करवाने से आपको क्या-क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं-

जेल नेल पॉलिश में होते हैं केमिकल्स

nail polish side effects for nails

जेल नेल पॉलिश को सामान्य की तुलना में अधिक नुकसानदायक माना जाता है। दरअसल, इनमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रतिकूल प्रभाव पैदा कर सकते हैं। शोध में भी यह बात सामने आई है कि जेल नेल पॉलिश (नेल पॉलिश को ऐसे करें रिमूव) में मेथैक्रिलेट्स और एक्रिलेट्स होते हैं। ये स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं, जैसे हाइव्स और कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस जैसी समस्याओं की वजह बन सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर Gel Manicure रिमूव करते समय इन बातों का रखें ध्यान

नेल्स पर होते हैं हार्श

जेल नेल पॉलिश के पॉपुलर होने के पीछे की वजह इसकी ड्यूरेबिलिटी है। यह नेल्स को ग्लॉसी लुक देते हैं और जल्दी से हटते नहीं है। इसलिए, लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अपनी इसी क्वालिटी के चलते यह नेल्स को नुकसान भी पहुंचाते हैं।

दरअसल, जेल पॉलिश नाखूनों पर हार्श हो सकती है और इससे नेल्स को नुकसान होने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं, जेल नेल पॉलिश रिमूवल प्रोसेस के दौरान भी नेल्स काफी डैमेज होते हैं और कमजोर नाखूनों से लेकर व्हाइट स्पॉट्स आदि की समस्या हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: नेल पेंट लगाते वक्त अपनाएं ये हैक्स, लंबे समय तक छूटेगी नहीं

घर पर जेल मेनीक्योर करना है हानिकारक

gel nail paint sideeffect

कुछ लोग पैसे बचाने के लिए या फिर नेल्स की केयर करने के लिए घर पर ही जेल मेनीक्योर करते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि सैलून मेनीक्योर की तुलना में घर पर जेल पॉलिश किट का इस्तेमाल करना अधिक नुकसानदायक है।

दरअसल, घर में लोगों को उसे इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं होती है, जिससे नेल डैमेज होते हैं। इतना ही नहीं, जो लोग घर पर नेल किट का उपयोग करते हैं, वे अक्सर नेल उत्पादों में इरिटेंट के संपर्क में अधिक समय तक रहते हैं। जिससे उन्हें दर्द से लेकर खुजली, नेल प्लेट के नीचे घाव, कमजोर नाखून आदि की समस्या हो सकती है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।