हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा दाल खूबसूरती को निखारने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कई महिलाएं मुहांसों और पिंपल्स को दूर करने के लिए मसूर दाल का फेसपैक यूज़ करती हैं।
Updated:- 2018-02-12, 16:42 IST
दाल तो हर कोई खाता होगा और ये खाना जरूरी भी है इसलिए कोई चाहकर भी इसे खाने से निकाल नहीं सकता। दाल से हड्डियां मजबूत बनती है औऱ शरीर को ताकत प्रदान करती है। इसलिए ये खाने में बहुत जरूरी होती है। लेकिन हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा दाल खूबसूरती को निखारने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कई महिलाएं मुहांसों और पिंपल्स को दूर करने के लिए मसूर दाल का फेसपैक यूज़ करती हैं।
दाल शरीर के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। जैसे कि हल्दी खाने का स्वाद भी बढ़ाती है और चेहरे की रंगत भी निखारती हैं। इसी तरह दाल शरीर को प्रोटीन भी देता है और खूबसूरती भी बढ़ाता है। खूबसूरती निखारने के लिए मसूर दाल का इस्तेमाल किया जाता है। मसूर दाल में मौजूद पौष्टिक तत्व आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे स्किन से जुड़ी कई सारी परेशानियां ठीक हो जाती हैं।
मसूर दाल में कई सारे पोषक-तत्व मौजूद होते हैं।
ये सारे पोषक-तत्व स्किन के लिए काफी जरूरी होते हैं। इनसे चेहरे के कील-मुहांसे ठीक हो जाते हैं। कील-मुहांसों को ठीक करने के लिए किस तरह से इस दाल का उपयोग किया जाता है इसके बारे में इस वीडियो में जानें।
Producer- Prabhjot Kaur
Editor- Syed Afraz
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।