herzindagi

अब कुछ ही मिनटों में घर पर करें अपने बालों को curl

अगर बालों को करने हैं कर्ल तो ये टिप्स अपनाएं। इस मशीन से अब कुछ ही मिनट में आपके बाल हो जाएंगे कर्ली औऱ आपको मिलेगा पार्टी लुक।

Inna Khosla

Updated:- 2017-12-16, 14:39 IST

पार्टी लुक कैसा होना चाहिए। स्ट्रेट हेयर, टिप-टॉप फेस और एक अच्छी सी ड्रेस। थोड़ा बोरिंग साउंड नहीं कर रहा।

है ना। हमें भी ऐसा ही लग रहा है। स्ट्रेट बालों का जमाना गया। ये बहुत ही गुडी-गुडी टाइप का लुक नहीं हो गया। हुआ ना... लेकिन ये गुडी-गुडी लुक तो ऑफिस के लिए या फॉर्मल मीटिंग के लिए सही रहते हैं। अब आप वीकेंड पार्टी पर तो ये लुक कैरी नहीं करोगे। तो ऐसे में क्या किया जाए?

ऐसे में कर्ली और वाइल्ड लुक ट्राय करना चाहिए। लेकिन जिनके बाल कर्ली ना हो वे क्या करें? तो उन्हें भी चिंता करने की जरूरत नहीं। क्योंकि अब कुछ ही मिनटों में बाल कर्ल हो जाएंगे।

कर्ली बाल

अक्सर जब लड़कियां पार्टी के लिए तैयार होती हैं या किसी शादी व कोई फंक्शन में जाना होता है तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या अपने बालों को लेकर ही होती है। हर लड़की चाहती है कि वो ही हर पार्टी में सबसे सुंदर दिखे। लेकिन सबसे सुंदर दिखना इतना आसान थोड़े ही है। खासकर तो इन स्ट्रेट बालों के साथ तो बिल्कुल भी नहीं। ऐसे में क्या किया जाए? खासकर तो जब आपको बाल कर्ल करने हो तब क्या किया जाए?

क्योंकि कर्ली हेयर स्टाइल के साथ एक समस्या ये भी होती है कि ये पार्टी तक पहुंचते-पहुंचते खराब हो जाते हैं। जिससे आपका लुक थोड़ा मेसी हो जाता है। तो सवाल वही जस का तस है कि ऐसा क्या किया जाए कि बाल कर्ल भी हो जाएं औऱ सेट भी रहें जिससे की आप ही पार्टी की जान दिखें।

Read more:विंटर के आते ही बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है शुरू तो अंडे का मास्‍क ट्राय करें

इस मशीन से करें कर्ल

बालों को कर्ल करने के लिए एक मशीन आती है जिससे की आप आसानी से बालों को घर पर ही कर्ल लेंगी। इसके लिए आपको किसी पार्लर में भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हां अब आप सोच रहे होंगे कि इन बालों को कर्ल करने में घंटों लग जाएंगे।

तो ऐसा नहीं है। अब बाल मिनटों में कर्ल होंगे।

दरअसल कई बार बालों को कर्ल करने के लिए घंटों बिताने पड़ते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहे रिजल्ट सामने नहीं आते। जबकि इस मशीन से ऐसी कोई झंझट आपको नहीं होगी। इस मशीन का नाम है- रोटेटिंग हेयर कलर मशीन। इस मशीन से आपके बाल चुटकियों में कर्ल हो जाएंगे।

Read more:Priyanka से लेकर Katrina तक medium-length hair styles बन चुके हैं इन सभी का obsession

टाइमर भी है सेट

इस हेयर कर्ल करने वाली मशीन में टाइमर भी सेट है। आपको केवल टाइमर सेट करना है और इसके स्पिनर में अपने बालों को रखना है। फिर अलार्म बजने तक छोड़ देना है। इसके बाद आपके बालों को मनचाहा परफेक्ट कर्ली लुक मिल जाएगा। वो भी कुछ ही मिनटों में।

टेम्परेचर सेट करने के लिए इसमें एक डिजिटल डिस्पले भी लगा हुआ है। तो अब आप किस चीज का इंतजार कर रहे हैं। जल्दी से अपने घर में ये मशीन ले आइए और किसी भी पार्टी के लिए तैयार होने की चिंता छोड़ दीजिए। इस मशीन के बारे में विस्तार से इस वीडियो में जानिए।



Credit

Producer - Rohit

Editor - Anand

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।