मानसून में मेकअप करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। स्किन चिपचिपी हो जाती है और जब आप मेकअप करके बाहर जाती हैं तो बारिश के पानी से ये निकल भी जाता है। ऐसे में किस तरह की लिपस्टिक लगाएं देखिये
Updated:- 2018-08-21, 11:15 IST
मानसून में मेकअप करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। स्किन चिपचिपी हो जाती है और जब आप मेकअप करके बाहर जाती हैं तो बारिश के पानी से ये निकल भी जाता है। ऐसे में सिर्फ एक लिपस्टिक का शेड मानसून में आपको पूरा दिन एक बेहतर लुक देता है।
कई महिलाओं को लिप्सटिक लगाना पसंद नहीं होगा ऐसी महिलाएं न्यूड कलर लिपस्टिक चुन सकती हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि आप लिक्विड लिपस्टिक ही इस्तेमाल ही करें। ये लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी ये वॉटर रिसिस्टेंस और स्मज प्रूफ भी होती है।
आप अपने लिप्स पर ओंब्रे लिप्सटिक के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। सबसे पहले लिप्स के बीच में लाइट शेड लगाएं। उसके बाद दार्क लिप लाइनर लगाइए
आप किसी भी प्रोफेशन में हों रेड लिपस्टिक आपके लुक को और भी खूबसूरत कर देती है। लेकिन इस लिप्सटिक को लगाने से पहले अपने लिप्स को मॉइश्चराइज़ करना ना भूलें।
अगर आपको रेड या ऑरेंज कलर पसंद नहीं है तो आप बर्न्ट ऑरेंज कलर बर्न्ट रेड कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये मिक्सर कलर होता है।
डार्क टोन या वैम्पी टोन की लिप्सटिक भी काफी पॉपुलर है। इस तरह की लिपस्टिक के साथ आई मेकअप न्यूट्रल रखें।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Video Editor: Anand Sarpate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।