Herzindagi.com ने फेमस ऐस्‍ट्रोलॉजर डॉक्‍टर जय मदान से खास बातचीत कर जानने की कोशिश की कि कौन से रंग का नेलपेंट महिला के किस बिहेवियर को रिवील करता है। अगर आप भी जानना चाहती हैं तो वीडियो पर क्लिक करें और देखें कि आपकी पर्सनालिटी क्‍या है।
Updated:- 2018-06-27, 10:26 IST
नेल पेंट लगाना महिलाओं के मेकअप का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मगर नाखूनों को खूबसूरत दिखाने के साथ ही यह नेल पेंट्स इंसान की साइकोलॉजी भी बताते हैं। Herzindagi.com ने फेमस ऐस्ट्रोलॉजर डॉक्टर जय मदान से खास बातचीत कर जानने की कोशिश की कि कौन से रंग का नेलपेंट महिला के किस बिहेवियर को रिवील करता है। अगर आप भी जानना चाहती हैं तो वीडियो पर क्लिक करें और देखें कि आपकी पर्सनालिटी क्या है।
जो महिलाएं फ्रेंच नेल पेंट लगाती हैं उनका स्वभाव बेहद नेचुरल होता है। उनमें दिखावटीपन नहीं होता और अपने नेचर और नेल पेंट की ही तरह वह अपनी लाइफ के कुछ ही हिस्सों को हाइलाइट करती हैं। जय मदान बताती हैं, अपने घर के इंटीरियर में भी उन्हें कुछ ही हिस्सों को हाइलाइट करना अच्छा लगता है।
न्यूड कलर का नेल पेंट जो भी महिलाएं रेग्यूलर लगाती हैं वे ब्लेंडिंग नेचर की होती हैं। उन्हें हर चीज को ब्लेंड करना पसंद होता है और उनका हर काम और आइडिया यूनीक होता है। जय मदान बताती हैं, ऐसी महिलाएं अपने घर की इंटीरियर में भी चीजों को ब्लेंड करना पसंद करती हैं।
रेड कलर पैशन को दर्शाता है। लाल रंग का नेल पेंट लगाने वाली महिलाएं बहुत ही पैशेनेट होती हैं। इन महिलाओं का पैशन कभी-कभी अग्रेशन में बदल जाता है। इतना ही नहीं जया मदान बताती हैं, इन महिलाओं में लोगों का अटेंशन पाने की ललक होती है। यह जो काम करती हैं पैशन के साथ करती हैं।
आजकल नियॉन कलर ट्रेंड में है। इस कलर के आउटफिट ही नहीं बल्कि नेल पेंट भी काफी फैशन में हैं। जया मदान बताती हैं, जो लड़कियां नियॉन कलर का नेल पेंट लगाती हैं वे बेहद एक्टिव होती हैं। इसके साथ ही उनके पास हर सवाल का सटीक जवाब होता है।
व्हाइट कलर का नेल पेंट लगाने वाली महिलाएं बेहद शांत और साफ दिल की होती हैं। इसके साथ ही इनके साथ काम करना आसान होता है और यह चीजों को प्लान बहुत अच्छे से करती हैं।
जो महिलाएं काले रंग का नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं वे हिडन नेचर की होती हैं। वैसे ये महिलाएं बेहद क्रिएटिव होती हैं मगर यह जो दिखती हैं वह ये होती नहीं हैं और जो होती हैं वह दिखती नहीं हैं।
यह महिलाएं प्यार की भूखी होती हैं। जय मदान बताती हैं, इनसे प्यार से कोई भी काम करवाया जा सकता है। साथ ही यह खुद भी बेहद लविंग नेचर की होती हैं और जल्दी किसी के लिए मन में गलत भावना नहीं रखती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।